एजेंसी न्यूज
कर्नाटक में 10वीं की परीक्षा 25 जून से, 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा 18 जून को
Bhashaराज्य के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने सोमवार को संवादाताओं को इसकी जानकारी दी और कहा कि प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज (पीयूसी) परीक्षा या 12वीं की परीक्षा के अंतिम विषय की परीक्षा 18 जून को होगी।
जितेंद्र आव्हाड ने कहा: अति आत्मविश्वास की वजह से कोरोना वायरस से हुआ संक्रमित
Bhashaआव्हाड मुम्ब्रा-कौसा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके कुछ सुरक्षा कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्होंने 13 अप्रैल को खुद को एहतियात के तौर पर पृथक कर लिया था। वह 19 अप्रैल को एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। इसके कुछ दिनों के बाद उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
उत्तरप्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के कुल 4,511 मामले, अब तक 112 की हुई मौत
Bhashaप्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय संक्रमण के 1763 मामले हैं। कुल 2,636 लोग उपचारित हो चुके हैं यानी सक्रिय संक्रमण के आंकडे से करीब 900 अधिक लोग उपचारित हुए हैं। संक्रमण के कुल मामले 4,511 हैं और 112 लोगों की अब तक इस संक्रमण से मौत हुई है।''
अमेरिका जैसे देशों से उड़ानें पहले ही आ चुकी हैं, और का बंदोबस्त कर रहे हैं :जयशंकर ने आदित्य ठाकरे से कहा
Bhashaगौरतलब है कि महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने विदेशों में फंसे राज्य के लोगों को वापस लाने की अपील की थी जिस पर जयशंकर ने यह प्रतिक्रिया दी।
सेंसेक्स ने लगाया 1,069 अंक का गोता, बैंक, वाहन कंपनियों के शेयर टूटे
Bhashaबैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली के बीच तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,068.75 अंक यानी 3.44 प्रतिशत लुढ़क कर 30,028.98 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 313.60 अंक यानी 3.43 प्रतिशत टूटकर 8,823.25 अंक पर बंद हुआ।
महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए ‘केरल मॉडल’ अपनाये जाने संबंधी याचिका का विरोध किया
Bhashaराज्य सरकार ने न्यायालय से उस याचिका को खारिज करने का आग्रह किया जिसमें कहा गया है कि महामारी से निपटने के लिए ‘केरल मॉडल’ को अपनाना चाहिए।
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष, ट्वीट कर कहा- मनरेगा की दूरदर्शिता समझने और बढ़ावा देने के लिए आभार
Bhashaउन्होंने संसद में दिए मोदी के एक पुराने भाषण के एक अंश का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री ने संप्रग के शासन काल में सृजित मनरेगा योजना के लिए 40,000 करोड़ का अतिरिक्त बजट देने की मंज़ूरी दी है. ’’
एलजी पॉलिमर्स को विशाखापत्तनम में उसी जगह, पहले की तरह नहीं चलने दिया जाएगा: जगन रेड्डी
Bhashaउन्होंने कहा कि गैस के रिसाव के लिये जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जायेगी।
ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 जांच को मिले वैश्विक समर्थन की सराहना की, सकारात्मक परिणाम की जताई उम्मीद
Bhashaकोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के अपने तरीके में पारदर्शिता के अभाव को लेकर चीन वैश्विक दबाव का सामना कर रहा है। पिछले साल दिसंबर में वुहान में इस वायरस के सामने आने के बाद से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह वायरस वुहान के विषाणु विज्ञान संस्थान से बाहर निकला है या उसके पास में स्थित हुआनान सीफूड बाजार से।
कोविड-19 महामारी के बीच श्रीलंका में सादगी से मनेगी लिट्टे पर जीत की 11वीं वर्षगांठ
Bhashaतमिल अलगाववादी समूह लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम (लिट्टे) ने देश के उत्तरी और पूर्वी प्रांत में तमिलों के लिए एक अलग तमिल राज्य स्थापित करने की मांग को लेकर तीन दशक से अधिक समय तक श्रीलंकाई सरकार के साथ सशस्त्र विद्रोह किया था। हालांकि श्रीलंकाई सेना ने मई 2009 में लिट्टे को परास्त कर दिया।
वेदांता के तेल एवं गैस कारोबार के प्रमुख अजय दीक्षित ने कंपनी छोड़ा
Bhashaमामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार दीक्षित को केयर्न ऑयल एंड गैस का सीईओ पिछले साल अप्रैल के मध्य में बनाया गया था। उनका कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है और उन्होंने सेवा विस्तार नहीं लेने का फैसला किया है।
घर वापसी के लिए स्टेशन पर लंबी कतारों में खड़े हैं प्रवासी श्रमिक
Bhashaकतार लंबी और घुमावदार है और कुंडल से पहले कतार में खड़े एक व्यक्ति को कोकराझार जाने के लिए ट्रेन का टिकट मिल गया है, जो गुड़गांव में सफाईकर्मी है। और यह ट्रेन नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से नहीं बल्कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
स्वीडन की खदान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं
Bhashaभूकंप के समय खदान में 13 लोग मौजूद थे लेकिन उनमें से कोई घायल नहीं हुआ।
केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश
Bhashaउन्होंने बताया कि रविवार की रात से तटीय शहर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के बाद कोट्टायम जिले के वायकोम तालुक में भारी नुकसान होने की खबर है।
टोल प्लाजा और प्रमुख चौराहों पर भी हो प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन की व्यवस्था: सीएम योगी
Bhashaयोगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन की समीक्षा के दौरान कहा, ''उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को भोजन व पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद उनकी स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें सुरक्षित व सम्मानजनक ढंग से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए।''
झारखंड के दुमका में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
Bhashaगांव में सोमवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। दोनों बच्चे तलाब में नहाते वक्त गहरे पानी में चले गए थे।
कोरोना वायरस से बढ़ता है दिल की बीमारी होने का खतरा, वैज्ञानिकों ने किया सचेत
Bhashaअमेरिका में वर्जीनिया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि कोविड-19 से हृदय गति का रूकना, दिल का दौरा और रक्त के थक्के जमने जैसी समस्याएं हो सकती हैं जिनसे आघात हो सकता है।
असम में कोविड-19 से तीसरी मौत, संक्रमण के मामलों की संख्या 102 तक पहुंची
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि आज जिस व्यक्ति की मौत हुई, वह गले के कैंसर से भी पीड़ित था और हाल में उपचार के लिए मुंबई गया था।
अमेरिका के हुवावेई पर नए प्रतिबंध से दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ने की आशंका
Bhashaअमेरिका के इस कदम से बीजिंग के साथ उसकी तल्खी बढ़ सकती है, क्योंकि हुवावेई चीन की न सिर्फ सबसे सफल निजी कंपनी है। बल्कि चीन की सत्तासीन कम्युनिस्ट पार्टी इसे प्रौद्योगिकी क्षेत्र में चीन को वैश्विक प्रतिस्पर्धी देश बनाने वाले प्रतिष्ठान के रूप में भी प्रचारित करती है।
मप्र: उपचुनाव में इंदिरा गृह ज्योति योजना और बिजली कटौती को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस
Bhashaइसके अलावा, कांग्रेस घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली के भारी भरकम बिलों एवं बिजली के ट्रांसफार्मरों के खराब रखरखाव को अपने प्रमुख मुद्दों में शामिल करेगी।