एजेंसी न्यूज
हेलीकॉप्टर घोटाला : जमानत रद्द करने की ईडी की याचिका पर उच्च न्यायालय ने सक्सेना से जवाब मांगा
Bhashaवीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर ने ईडी की याचिका पर सक्सेना को नोटिस जारी किया। याचिका में इस आधार पर उनके सरकारी गवाह बनने को खारिज करने की मांग की गई कि अपराध से जुड़े सभी तथ्यों को उन्हें उजागर करना था लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं।
चीनी निर्यात आने वाले दिनों में सामान्य होने की उम्मीद : इस्मा
Bhashaसरकार ने विपणन वर्ष 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए 60 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी है।
ओप्पो की नोएडा फैक्टरी में 9 कर्मचारी कोरोना वायरस से पाए गए संक्रमित, काम रोका गया
Bhashaओप्पो ने रविवार को कहा कि जब तक फैक्टरी में इस समय कार्यरत सभी 3,000 कर्मचारियों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच पूरी नहीं हो जाती, फैक्टरी में काम बंद रहेगा.
कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने पर ‘‘अनुचित’’ शर्तों को लेकर पलानीस्वामी ने केंद्र पर हमला बोला
Bhashaपलानीस्वामी ने किसानों को मुफ्त बिजली प्रदायगी को खत्म किए जाने का विरोध किया और कहा कि सब्सिडी देने का तरीका राज्य सरकारों पर छोड़ दिया जाना चाहिए तथा सुधारों के क्रियान्वयन में राज्यों की भूमिका अधिक होनी चाहिए।
स्ट्रोक से उबर रहे हैं इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉबर्ट की
Bhashaइस पूर्व क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी के साथ लिखा, ‘‘लंबा सप्ताहांत। मुझे मिनी स्ट्रोक का सामना करना पड़ा।’’
हांगकांग विधायिका की अहम समिति का अध्यक्ष चीन समर्थक के बनने पर सदस्यों में संघर्ष
Bhashaसदन के अध्यक्ष ने शुक्रवार को क्वॉक के स्थान पर चान किन पोर को नियुक्त किया था और सोमवार को होने वाले चुनाव की जिम्मेदारी दी थी। चुनाव के दौरान हंगामा होने के बाद चान ने लोकतंत्र समर्थक अधिकतर सदस्यों को सदन से बाहर निकाल दिया और इसके साथ ही चीन समर्थक स्टेरी ली आसानी से जीत गईं।
देशभर में उपब्लध कराया जा रहा उत्तर प्रदेश का बना सेनेटाइजर
Bhashaराज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में उत्पादित सेनेटाइजर भारत के 28 राज्यों में भेजा जा रहा है।
भारत कोकिंग कोल में वेतन की दिक्कत, अधिकारयों के मंच ने कंपनी के लिए सहायता पैकेज मांगा
Bhashaऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कोल एक्जक्यूटिव्स (एआईएसीई) ने 17 मई 2020 को कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी को लिखा है कि भारत कोकिंग कोल (बीसीसीएल) को 42,000 कर्मचारियों को वेतन देने में मुश्किल आ रही है।
मधुमेह के मरीजों में कोविड-19 से मरने का खतरा ज्यादा : विशेषज्ञ
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मधुमेह के अलावा, जिन लोगों को उच्च रक्तचाप, किडनी की पुरानी बीमारी और दिल संबंधी समस्याओं जैसे गंभीर रोग हैं, वे भी उच्च जोखिम वाली श्रेणी में आते हैं।
अहमदाबाद में प्रवासी कामगारों ने पुलिसकर्मियों पर किया पथराव, 100 लोग हिरासत में
Bhashaउन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लगभग 100 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे टूटकर 75.91 पर हुआ बंद
Bhashaमुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और राजकोषीय प्रोत्साहन को लेकर स्पष्टता नहीं होने से निवेशकों की भावनाएं कमजोर हुईं।
बहरीन सरकार ने 125 से ज्यादा भारतीय कैदियों की सजा माफ करते हुए भेजा स्वदेश, सभी को किया गया क्वारंटाइन
Bhashaबहरीन सरकार ने 125 से ज्यादा भारतीय कैदियों की सजा माफ करते हुए उन्हें एक विशेष विमान से प्रत्यर्पित कर दिया. यहां इन लोगों को नौसेना के एक पृथक केंद्र में रखा गया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गल्फ एयर की फ्लाइट से रविवार शाम छह बजकर 45 मिनट पर 125 भारतीय नागरिक कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे.
सोशल मीडिया पर इस्लाम विरोधी पोस्ट के कारण दुबई में एक भारतीय की नौकरी गयी
Bhasha‘गल्फ न्यूज’ के मुताबिक ब्रजकिशोर गुप्ता को बिना किसी नोटिस के नौकरी से हटा दिया गया। उसने फेसबुक पर अपने पोस्ट में भारतीय मुसलमानों को ‘‘कोरोना वायरस फैलाने वाला’’ और दिल्ली दंगों की तारीफ करते हुए इसे ‘‘दैवीय न्याय’’ बताया था।
गिब्सन ने मुर्तजा को संन्यास लेने की सलाह दी
Bhashaमुर्तजा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली घरेलू श्रृंखला के बाद कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हालांकि अपने संन्यास की योजना के बारे में कुछ नहीं बताया।
महिला आयोग ने टिक टॉक से महिला विरोधी हिंसा संबंधी वीडियो हटाने को कहा
Bhashaआयोग ने महाराष्ट्र पुलिस से भी कहा कि यह वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
लॉकडाउन 4.0: पश्चिम बंगाल में शाम में जारी होगी प्रारूप से जुड़ी अधिसूचना
Bhashaकेंद्र सरकार ने रविवार को देश में जारी बंद की अवधि बढ़ाकर 31 मई तक कर दी। चौथे चरण में संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रों से बाहर कुछ रियायतें दी जाएंगी। इन रियायतों में राज्य के भीतर बसों के परिचालन तथा राज्य के बाहर आपसी सहमति से बसों के परिचालन की मंजूरी शामिल है। इससे अपने घर जाने की राह देख रहे हजारों प्रवासियों श्रमिकों को तत्काल राहत मिलेगी।
पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबानी आत्मघाती हमलावर ने सात कर्मियों की जान ली
Bhashaपूर्वी गजनी प्रांत के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने कहा कि गजनी शहर के पास हुए इस हमले में खुफिया विभाग के कम से कम 40 कर्मी घायल हो गए। साथ ही बताया कि घायल कर्मियों में से आठ की हालत गंभीर थी और उन्हें आगे के इलाज के लिए राजधानी काबुल ले जाया गया है।
खाली सर्किट में नहीं होगी सिंगापुर एफवन रेस: आयोजक
Bhashaसितंबर में होने वाले सिंगापुर ग्रां प्री हालांकि रात्रि के समय सड़कों पर होती है जहां दर्शकों को दूर रखना चुनौतीपूर्ण है।
स्थानीय रूप से निर्मित वेंटिलेटर अच्छी गुणवत्ता वाले नहीं हैं : अधिकारी
Bhashaराज्य की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि ‘धमन-1’ नाम के वेंटिलेटर की उस समय आपूर्ति की गई थी जब कोरोना वायरस महामारी के कारण इनकी बहुत मांग थी। उन्होंने बताया कि इन वेंटिलेटर को निर्माण फर्म द्वारा फिर से उन्नत किया जाएगा।
इंदौर में 88 वर्षीय महिला ने कोरोना वायरस को हराया
Bhashaसरकारी अधिकारियों के मुताबिक यह महिला सूबे के उन सबसे उम्रदराज मरीजों में शामिल हैं जो उपचार के बाद इस महामारी से उबर चुके हैं।