शाह ने ममता और पटनायक से बात की, महाचक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने में हर सहायता का आश्वासन दिया

बनर्जी के साथ टेलीफोन पर बातचीत में शाह ने पश्चिम बंगाल की स्थिति का जायजा लिया, जहां बुधवार को चक्रवात के पहुंचने की आशंका है।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात की और उन्हें महाचक्रवात ‘अम्फान’ से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

बनर्जी के साथ टेलीफोन पर बातचीत में शाह ने पश्चिम बंगाल की स्थिति का जायजा लिया, जहां बुधवार को चक्रवात के पहुंचने की आशंका है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पटनायक के साथ फोन पर अपनी बातचीत में शाह ने ओडिशा में स्थिति की समीक्षा की और उन्हें इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार से तमाम आवश्यक सहायता देने का आश्वासन दिया।

‘अम्फान’ सोमवार को महाचक्रवात में बदल गया। दो दशक में बंगाल की खाड़ी में यह ऐसा दूसरा प्रचंड चक्रवाती तूफान है।

चक्रवात के 20 मई को पश्चिम बंगाल के तट पर टकराने की आशंका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गृह मंत्री के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चक्रवात से प्रभावित होने वाले राज्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\