लॉकडाउन के दौरान तकनीकों से रूबरू हुए हॉकी खिलाड़ी

दोनों टीमें यहां भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में है चूंकि मार्च से ही देशव्यापी लॉकडाउन के कारण खेल बंद है ।

बेंगलुरू, 19 मई भारतीय महिला और पुरूष हॉकी टीमें सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कई नयी तकनीकें सीख गई हैं जिनकी जरूरत उन्हें कोरोना लॉकडाउन के दौरान इंडोर अभ्यास में पड़ रही है ।

दोनों टीमें यहां भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में है चूंकि मार्च से ही देशव्यापी लॉकडाउन के कारण खेल बंद है ।

कोचिंग स्टाफ भी इसी केंद्र पर है लेकिन सामाजिक दूरी के नियमों के कारण टीमें विभिन्न एैप का इस्तेमाल करके अपना काम उस पर जमा कर रही हैं ।

महिला टीम की उपकप्तान सविता ने कहा ,‘‘ इससे पहले इन एैप का इस्तेमाल सप्ताह की गतिविधियां तय करने के लिये कोचिंग स्टाफ ही करता था जो बाद में हमसे साझा की जाती थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘लॉकडाउन के दौरान साइ केंद्र पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए हम सभी गूगल डाक्स और गूगल फार्म्स का इस्तेमाल अपना काम और डेटा जमा करने के लिये कर रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसके बाद मुख्य कोच या वैज्ञानिक सलाहकार से वीडियो कॉल पर इस पर चर्चा की जाती है ।’’

अब टीम बैठकों और टीम कांफ्रेंस में गूगल मीट या जूम का इस्तेमाल आम हो गया है ।

पुरूष टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा ,‘‘ हमारा सहयोगी स्टाफ इसी परिसर में है लेकिन हम व्यक्तिगत बैठकों के लिये जूम कॉल का इस्तेमाल करते हैं जिनमें आहार , मैच विश्लेषण वगैरह पर बात की जाती है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसके अलावा गूगल मीट पर टीम बैठकें होती है । हमने यह सब लॉकडाउन में ही सीखा है ।इससे हम परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के भी संपर्क में रह सकते हैं ।’’

टीम अभ्यास की बहाली के लिये खेल मंत्रालय और साइ से मानक संचालन प्रक्रिया और आगे के दिशा निर्देशों का इंतजार कर रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\