संभल में सपा नेता और उनके बेटे की हत्या

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया की बहजोई थाना क्षेत्र के शमशोई गांव में मनरेगा के तहत सड़क बन रही थी और उसे ले कर छोटे लाल दिवाकर और सविंदर के बीच विवाद हो गया और कहासुनी के बीच गोलियां चलीं जिसमें छोटे लाल दिवाकर (50) और उनके बेटे सुनील कुमार (28) की मौत हो गई।

जमात

संभल (उप्र), 19 अप्रैल संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता छोटे लाल दिवाकर (50) और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी ।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया की बहजोई थाना क्षेत्र के शमशोई गांव में मनरेगा के तहत सड़क बन रही थी और उसे ले कर छोटे लाल दिवाकर और सविंदर के बीच विवाद हो गया और कहासुनी के बीच गोलियां चलीं जिसमें छोटे लाल दिवाकर (50) और उनके बेटे सुनील कुमार (28) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीम बनाई गई हैं।

पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘‘छोटे लाल दिवाकर हमारी पार्टी के कर्मठ नेता थे, उन्हें पार्टी ने 2017 में चंदौसी विधानसभा से टिकट दिया था लेकिन यह सीट गठबन्धन में चली गई थी ।’’

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा,‘‘ संभल में हमारे नेता की हत्या से यह बात साफ है की पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है और प्रदेश में विपक्षी पार्टी के लोगों ख़ासकर सपा कार्यकर्ताओं की खुले आम हत्याएं की जा रही हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\