बलूचिस्तान में दो आतंकी हमले में सात पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

कराची, 19 मई पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग अलग आतंकी हमलों में सात पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तानी फौज के मीडिया विभाग अंतर-सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) ने कहा कि आंतकियों ने सोमवार रात को पीर गैब क्षेत्र में फ्रंटियर कोर के एक वाहन को आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया जिससे पाकिस्तानी सेना के छह सैनिकों की मौत हो गई।

बलूचिस्तान के कैच इलाके में एक अलग घटना में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक अन्य सैनिक की मौत हो गई।

घटना तड़के हुई जब सुरक्षा बल के जवान सीमा पर बाड़ लगाने का काम कर रहे थे।

संसाधन संपन्न बलूचिस्तान पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी भाग में स्थित है और इसकी सीमा अफगानिस्तान और ईरान से लगती है।

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे गरीब प्रांत है।

बलूच राष्ट्रवादी अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड