असम में कोविड-19 के मामले 20 बढ़कर 135 हुए

एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी नये मरीज विभिन्न जिलों में पृथक-वास केंद्रों में थे।

जमात

गुवाहाटी, 19 मई असम में मंगलवार को 20 और व्यक्तियों के कोविड-19 संक्रमित पाये जाने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 135 हो गये हैं। स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व सरमा ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी नये मरीज विभिन्न जिलों में पृथक-वास केंद्रों में थे।

सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘ कोविड-19 के छह नये मामलों की पुष्टि हुई है। जोरहाट और गोलाघाट से दो दो और कोकराझार एवं नौगांव से एक एक नये मरीज सामने आये। जोरहाट में एक मरीज चेन्नई से लौटा था जबकि दूसरा दार्जिलिंग से लौटा था। ये सभी पृथक-वास केंद्रों में थे।’’

कुछ देर बाद उन्होंने फिर ट्वीट किया,‘‘ कोविड-19 के 14 नये मामलों की पुष्टि हुई। कामरूप में सात, होजाई में दो, बिश्वनाथ में दो, नौगांव में एक, नलबारी में दो नये मरीज सामने आये। कुल मामले बढ़कर अब 135 हो गये। ’’

उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल इस महामारी के 88 मरीज अस्पतालों में है, 41 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि चार मरीजों की जान जा चुकी है।

मंत्री के अनुसार इसके अलावा दो मरीज अन्य राज्य से जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू