कोविड-19: मुंबई में एसआरए की 11 इमारतों को पृथकवास केंद्रों में बदला जाएगा

एसआरए के अधिकारी ने बताया कि 2080 कमरों वाले एसआरए के कम से कम 11 भवनों का उपयोग पृथकवास केंद्रों के रूप में किया जाएगा।

जमात

मुंबई, 19 मई मुंबई में कोविड-19 मामलों में रोजाना वृद्धि को ध्यान में रखते हुए स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) ने अपनी 11 इमारतों को पृथकवास केंद्र स्थापित करने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम को सौंप दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।।

एसआरए के अधिकारी ने बताया कि 2080 कमरों वाले एसआरए के कम से कम 11 भवनों का उपयोग पृथकवास केंद्रों के रूप में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ये इमारत बीएमसी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों वार्डों में स्थित हैं।

एसआरए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक कपूर ने कहा कि एसआरए इन इमारतों को नगर निकाय को सौंपने के लिए विभिन्न डेवलपर्स के साथ समन्वय में पिछले 20 दिनों से युद्ध स्तर पर काम कर रहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘एसआरए ने अब तक विभिन्न उपनगरीय क्षेत्रों में 11 नई इमारतों को बीएमसी को सौंप दिया है।’’

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान जरूरत पड़ने पर इस तरह की इमारतें और भी उपलब्ध करायी जाएंगी।

इसके अलावा, मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने सोमवार को 1,000-बेड का कोविड-19 अस्पताल नगर निकाय को सौंप दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज