एजेंसी न्यूज
पैकेज में वाहन क्षेत्र को कोई राहत नहीं : सियामृ
Bhashaसोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) ने कहा कि उसने विभिन्न स्तर पर सरकार के साथ चर्चा की थी। उसे 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज में सरकार से सीधी राजकोषीय मदद (कर छूट) की उम्मीद थी।
महाराष्ट्र: अदालत में पूरी क्षमता के साथ हो शुरू हो कामकाज, वकीलों ने लिखा मुख्य न्यायाधीश को पत्र
Bhashaपत्र में कहा गया है कि इसके साथ ही सुरक्षा एहतियात बरतने और सामाजिक नियमों का पालन करने का भी ध्यान रखा जाए।
औरैया हादसे में मृतकों की संख्या हुई 27
Bhashaपुलिस ने बताया कि एक मजदूर ने शनिवार रात अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य ने रविवार को अंतिम सांस ली । उन्होंने बताया कि सोमवार को एक और मजदूर की मौत के साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढकर 27 हो गयी ।
बलबीर सीनियर की हालत गंभीर, फेफड़ों में निमोनिया के नये पैच मिले
Bhashaबलबीर सीनियर के नाती कबीर ने सोमवार को उनके स्वास्थ्य पर जारी मेडिकल अपडेट में कहा ,‘‘ उनके शरीर में रक्तसंचार स्थिर है लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है । पिछले अपडेट के बाद से हालांकि दिल का दौरा नहीं पड़ा है ।’’
लॉकडाउन: पाबंदियों में ढील से और भी वाहन कारखाने चालू
Bhashaकिआ मोटर्स जैसी कुछ वाहन और कल पुर्जा निर्माता कंपनियों ने उत्पादन संयंत्रों, शोरूम खोलने की घोषणा की है।
राज्य की सीमाओं से वकीलों की निर्बाध आवाजाही पर उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी किया
Bhashaन्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने गृह मंत्रालय और तीन राज्य सरकारों को दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) की याचिका पर नोटिस जारी किया और मामले में अगली सुनवाई की तारीख 20 मई निर्धारित की।
डब्ल्यूएचओ ने अमेरिका-चीन तनाव के बीच शुरू की वर्चुअल सभा
Bhashaसंयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सभा का उद्घाटन किया और उल्लेख किया कि कई देशों ने डब्ल्यूएचओ की सिफारिशों की अनदेखी की।
कोहली से तुलना पर बाबर ने कहा, हम दोनों एक दूसरे से अलग
Bhashaआजम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर आप तुलना नहीं करेंगे तो यह अच्छा होगा। मैंने कहा है कि वह अलग तरह के खिलाड़ी है, मै अलग तरह का खिलाड़ी हूं।’’
महिला भाजपा नेता की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डालने के मामले में एक गिरफ्तार
Bhashaअपूर्वा सिंह ने सोशल मीडिया पर आई अपनी इस तरह की मॉर्फ (बदली गई) तस्वीर को लेकर 19 मार्च को दर्ज शिकायत पर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को ट्विटर पर निराशा प्रकट की थी। इसके बाद गिरफ्तारी हुई।
ब्रिटिश सरकार को जून के मध्य में प्रीमियर लीग की वापसी की उम्मीद
Bhashaइंग्लैंड में शीर्ष लीग का आखिरी मैच नौ मार्च को खेला गया था और न्यूकासल के कोच स्टीव ब्रूस ने कहा कि अगर जून के आखिरी सप्ताह से पहले मैच शुरू होते हैं तो उनके खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं।
सेवाएं पूरी तरह शुरू करने के लिए राज्यों के दिशानिर्देशों का इंतजार: फ्लिपकार्ट
Bhashaकेंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार चौथे लॉकडाउन के दौरान ‘‘जिन सेवाओं को निषिद्ध किया गया है, उन्हें छोड़कर अन्य सभी गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी।’’हालांकि कटेंटमेंट जोन में सिर्फ मूलभूत सेवाओं की इजाजत ही दी जाएगी।
‘कोरोना काल’ में मनुष्य एवं प्रकृति के साथ सौहार्द में रहना होगा : उपराष्ट्रपति
Bhashaकोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद नायडू ने फेसबुक पोस्ट में ‘‘कोरोना काल’’ में तनाव और चिंता छोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
ईंधन की मांग बढ़नी शुरू, मई में बढ़ी खपत
Bhashaमई के पहले पखवाड़े में ईंधन की मांग बढ़ी है। अप्रैल के पहले पखवाड़े के मुकाबले में इसमें काफी सुधार दिखाई दिया है। लॉकडाउन की शर्तों में कुछ ढील दिये जाने से पेट्रोल, डीजल की मांग बढ़ी हे।
कोरोना महामारी: कोविड-19 के स्रोत का पता लगाने के लिए WHO के कदम का भारत ने किया समर्थन
Bhashaडब्ल्यूएचओ की विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) की दो दिवसीय 73वां सत्र जिनेवा में शुरू हुआ। यह वायरस की चीन के शहर वुहान में उत्पत्ति की जांच को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव की पृष्ठभूमि में हो रही है।
अमेरिका में फंसे हुए भारतीयों ने भारत से और अधिक वापसी उड़ानें संचालित करने को कहा
Bhashaइनमें सबसे ज्यादा प्रभावित छात्र और चिकित्सा कारणों से आए पर्यटक हैं जिन्हें खर्चे बढ़ने के साथ-साथ यहां से निकलने की सबसे ज्यादा बेसब्री है।
प्रोत्साहन पैकेज से जीडीपी में अल्पकाल में गिरावट को थामना मुश्किल: विश्लेषक
Bhashaबैंक आफ अमेरिका (बोफा) और नोमुरा के विश्लेषकों ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज घोषित होने के बावजूद जीडीपी वृद्धि के अपने अनुमानों को पहले के स्तर पर ही बरकरार रखा है। बैंक आफ अमेरिका ने जहां 2020- 21 में 0.1 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान लगाया है वहीं नोमुरा ने पांच प्रतिशत गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है।
चार राज्यों के लोगों को 31 मई तक कर्नाटक में चरणबद्ध प्रवेश दिया जायेगा : येदियुरप्पा
Bhashaप्रदेश के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने संवाददाताओं को यहां बताया, 'हमने गुजरात, महाराष्ट्र, केरल एवं तमिलनाडु के लोगों को राज्य में 31 मई तक प्रवेश नहीं देने का निर्णय किया है बल्कि ऐसा चरणों में किया जायेगा ।'
मप्र के स्वास्थ्य विभाग के चालक की कोरोना वायरस से मौत, 50 लाख के मुआवजे की मांग
Bhashaअधिकारियों ने सोमवार को बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण इकाई में पदस्थ 60 वर्षीय चालक ने यहां शासकीय मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में इलाज के दौरान रविवार की देर रात दम तोड़ा।
बाजार का उत्साह नहीं जगा सका प्रोत्साहन पैकेज, सेंसेक्स 1,069 अंक लुढ़का
Bhashaदुनिया के प्रमुख बाजारों में तेजी के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही। बाजार के जानकारों का कहना है कि हालात से निपटने केलिए सरकार का पांच किस्तों में घोषित 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज निवेशकों का उत्साह नहीं बढ़ा सका है। इसके अलावा एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण मामले में सर्वाधिक वृद्धि से भी चिंता बढ़ी है।
विपक्षी शासन वाले राज्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्वतंत्र आवाजों को निशाना बनाया गया : नड्डा
Bhashaनड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में यह ‘‘अस्वीकार्य’’ है। उन्होंने जोर दिया कि उनकी पार्टी हरेक भाजपा कार्यकर्ता, समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ खड़ी है जो ऐसे लोगों का निशाना बन रहे हैं जिन्हें अपनी ‘‘सिद्धांतविहीन राजनीति की पोल खुलने का डर सता रहा है।’’