वेटफोर्ड के कप्तान डीनी ने ट्रेनिंग के लिए लौटने से इनकार किया

इंग्लैंड के शीर्ष क्लबों को मंगलवार से छोटे समूहों में ट्रेनिंग शुरू करनी है और इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जाएगा।

इस महामारी से सर्वाधिक लोगों की जान गंवाने वाले देशों की सूची में ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है लेकिन इसके बावजूद दोबारा मैच शुरू करने के लिए प्रीमियर लीग जितना आतुर है उसे लेकर डीनी लगातार चिंता जताते आए हैं।

इंग्लैंड के शीर्ष क्लबों को मंगलवार से छोटे समूहों में ट्रेनिंग शुरू करनी है और इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जाएगा।

इसके बाद दूसरे चरण में पूरे संपर्क के साथ ट्रेनिंग शुरू होगी और इसका लक्ष्य अगले महीने के मध्य में सत्र को दोबारा शुरू करना है।

डीनी ने ‘टॉक द टॉक’ पॉडकास्ट पर कहा, ‘‘हमें इस हफ्ते वापसी करनी है। मैंने कह दिया है कि मैं नहीं आ रहा हूं। इसका पैसे से कोई लेना देना नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा बेटा पांच महीने का है और उसे सांस लेने में तकलीफ है। मैं घर आकर उसे और खतरे में नहीं डालना चाहता।’’

सभी खिलाड़ियों और स्टाफ का नियमित परीक्षण होगा लेकिन डीनी ने कहा कि यह विरोधाभासी है कि संपर्क में आने वाला खेल उस समय वापसी कर रहा है जब लोगों को सामाजिक दूरी से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

डीनी ने कहा कि अगर नहीं खेलने पर उनके वेतन में कटौती होती है तो वह इसके लिए भी तैयार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज