श्रमिकों के लिए बसों को लेकर सस्ती राजनीति कर रही है योगी सरकार: कांग्रेस

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को श्रमिकों की सेवा से जुड़े कांग्रेस के प्रयास में ‘गंगा की तरह मन साफ’ करके सहयोग करना चाहिए।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि श्रमिकों के लिए उसकी ओर से 1000 बसों व्यवस्था किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सस्ती राजनीति कर रही है और असंवेदनशीलता का परिचय दे रही है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को श्रमिकों की सेवा से जुड़े कांग्रेस के प्रयास में ‘गंगा की तरह मन साफ’ करके सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रशासन को भेजे गए विवरण में टाइपिंग की कुछ गलती पर उत्तर प्रदेश के मंत्री सवाल उठा रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की सीमा पर खड़ी सैकड़ों बसें उन्हें नजर नहीं आ रही हैं।

सुरजेवाला ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘आदित्यनाथ जी कहते थे कि नर सेवा नारायण सेवा है, लेकिन अब वह मजदूरों की सेवा पर सस्ती राजनीति कर रहे हैं और असंवेदनशीलता दिखा रहे हैं। राज्य सरकार हमारे प्रयास में अड़ंगा डाल रही है। ’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या उत्तर प्रदेश की सरकार मजदूरों को बेहाल छोड़ सकती है? मजदूरों की पीडा योगी सरकार को नजर क्यों नहीं आती है?’’

सुरजेवाला के मुताबिक प्रियंका ने 16 मई को 1000 बसें मुहैया कराने की पेशकश करते हुए पत्र लिखा और दो दिनों तक योगी आदित्यनाथ कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा, ‘‘दो दिन बाद अपर मुख्य सचिव (गृह) ने पत्र लिखकर बसों का विवरण मांगा और फिर हमने बसों एवं चालकों की सूची भेजी। फिर रात को 11.40 बजे अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बसों को सुबह 10 बजे लखनऊ भेजिए। हमने दो घंटे के बाद फिर से पत्र लिखकर जवाब दिया।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मंगलवार को दिन में 11.05 बजे पत्र भेजकर कहा जाता है कि 12 बजे तक बसें नोएडा और गाजियाबाद भेजिए। हमने फिर पत्र लिखकर कहा कि पांच बजे तक बसें उपलब्ध करवा देंगे।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने कहा, ‘‘ प्रियंका गांधी जी ने कहा कि हम राजनीति नहीं, बल्कि सहयोग कर रहे हैं। हमारा कहना है कि आप इन बसों पर भाजपा का झंडा या किसी की तस्वीर लगा लें, लेकिन इनको इजाजत दें। इन बसों के लिए उत्तर प्रदेश में जाने की परमिट जारी करें।’’

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि श्रमिकों को लेकर भाजपा सरकार को राजनीतिक दंगल शुरू नहीं करना चाहिए, बल्कि कांग्रेस के प्रयास में सहयोग करना चाहिए।

सुप्रिया ने कहा, ‘‘यह वक्त राजनीति का नहीं है। सरकार को विपक्ष से मिलकर सहयोग करना चाहिए।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज