ट्रेनों, बसों के जरिए ठाणे से अब तक 55,960 प्रवासी मजदूर रवाना: अधिकारी

उन्होंने बताया कि इनमें से 21,475 लोगों को 17 ट्रेनों तथा 34,485 लोगों को 1,553 बसों के जरिए उनके गृह राज्यों-उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड भेजा गया है।

जमात

ठाणे, 19 मई जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने मंगलवार को कहा कि ठाणे से ट्रेनों और बसों के जरिए अब तक लगभग 55,960 प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्यों को रवाना हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से 21,475 लोगों को 17 ट्रेनों तथा 34,485 लोगों को 1,553 बसों के जरिए उनके गृह राज्यों-उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड भेजा गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि ठाणे जिला प्रशासन ने राज्य सरकार के साथ समन्वय कर इन लोगों की यात्रा का प्रबंध किया।

उन्होंने बताया कि ट्रेनों के जरिए 2,833 प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश, 10,632-बिहार, 1,652-मध्य प्रदेश, 3,494-राजस्थान, 1,364-ओडिशा और 1,500 प्रवासी मजदूर झारखंड भेज गए हैं।

नार्वेकर ने कहा कि अब तक 65,000 से अधिक प्रवासी मजदूर ट्रेनों से अपने गृह राज्य जाने के लिए जिला प्रशासन में अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

जिला प्रशासन ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए यात्रा प्रबंध किए जाने के बाद पैदल अपने गृह राज्य रवाना होने वाले प्रवासी मजदूरों की संख्या में काफी कमी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज