भारतीय सर्वेक्षण में विभागीय परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के लिए दो पूर्व मेजर जनरल के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान (एसटीआई) के तत्कालीन निदेशक ब्रिगेडियर एम वी भट्ट और एसटीआई के तत्कालीन उप महासर्वेक्षक जनरल के आर एम के बाबाजी राव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों मेजर जनरल के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय सर्वेक्षण विभाग में 2002 में समूह सी और डी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के लिए दो पूर्व मेजर जनरल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान (एसटीआई) के तत्कालीन निदेशक ब्रिगेडियर एम वी भट्ट और एसटीआई के तत्कालीन उप महासर्वेक्षक जनरल के आर एम के बाबाजी राव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों मेजर जनरल के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

एसटीआई के अन्य तत्कालीन अधिकारियों में जे के रथ और आर राम सिंह शामिल हैं।

एजेंसी ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सतर्कता अधिकारी की शिकायत के आधार पर दो वर्ष तक चली प्रारंभिक जांच के बाद यह प्राथमिकी दर्ज की है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग में अक्टूबर 2002 में हुई समूह डी से सी तक टोपो ट्रेड्स के लिए विभागीय प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में अंकों के संकलन में कथित गड़बड़ी की शिकायत थी।

यह आरोप लगाया गया था कि उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अनुत्तीर्ण किया गया था और इसके कारण 44 उम्मीदवारों का गलत चयन हुआ था।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने आरोप लगाया था कि चयनित अभ्यर्थियों के वास्ते आरोपी अधिकारियों द्वारा जानबूझकर उत्तर पुस्तिकाओं में हेरफेर किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज