एजेंसी न्यूज

मेघालय विधानसभा के तीन दिवसीय बजट सत्र की पुन:शुरुआत

Bhasha

   मुख्यमंत्री और विधायकों सहित सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। विधानसभा में प्रवेश करने से पहले सभी ने शरीर के तापमान की जांच करवाई और अपने हाथों को सैनिटाइज किया।

कठिन समय में कांग्रेस बसों की राजनीति कर रही है : उपमुख्यमंत्री

Bhasha

लोकभवन में पत्रकारों से बात करते हुए शर्मा ने कहा, ‘'कांग्रेस पार्टी के पास कोई बस नहीं है। ये सारी बस राजस्थान सरकार की हैं, जब कांग्रेस द्वारा दी गयी बसों की सूची का विश्लेषण किया गया तो पाया गया कि करीब 460 बस फर्जी हैं। ऐसे कठिन समय में किसी भी बड़े राजनीतिक दल ने ऐसी राजनीति नहीं की।’’

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 12 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 105 हुई

Bhasha

उन्होंने बताया कि चार महिलाओं समेत 11 लोग कांगड़ा जिले में और एक व्यक्ति कुल्लू जिले में संक्रमित पाया गया।

लॉकडाउन: सब्जी विक्रेता, उसके दोस्त को लूटने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Bhasha

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कन्हैया (22), अमन (20) और अब्दुल रहमान (25) के रूप में हुई। ये सभी पहले से ही लूटपाट, छीनाझपटी या चोरी के कई मामलों में शामिल रहे हैं।

मध्य प्रदेश: गर्म चपाती नहीं परोसने पर दामाद ने 55 वर्षीय सास की पीट- पीटकर की हत्या

Bhasha

खंडवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर के मंधाता पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदीश पटीदार ने बुधवार को बताया कि यह घटना बिल्लौरा गांव के पास जंगल में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को घटी।

महिला ने दमकल की गाड़ी में बच्ची को जन्म दिया

Bhasha

उप अग्निशमन अधिकारी पीके दास ने बताया कि मां और नवजात, दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें जिले में महाकालपाडा सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

कोविड-19: कारोबार प्रभावित होने से ओला 1,400 कर्मचारियों की छंटनी करेगी

Bhasha

कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में अग्रवाल ने यह साफ किया कि व्यापार का भविष्य ‘‘बेहद अस्पष्ट और अनिश्चित’’ है और ‘‘निश्चित रूप से इस संकट का असर हम पर लंबे समय तक रहेगा।’’

सिख विरोधी दंगों के दोषी को चिकित्सा जांच के लिये आईएलबीएस अस्पताल ले जाने का निर्देश

Bhasha

न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार और विशेष जांच दल को भी दोषी नरेश सहरावत की याचिका पर 25 मई तक स्थिति रिपोर्ट पेश करने के लिये कहा है। सहरावत ने याचिका में चिकित्सा आधार पर अपनी सजा तीन महीने के लिये निलंबित करने की अपील की है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटा

Bhasha

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुपये पर सकारात्मक असर पड़ा। वहीं लगातार विदेशी पूंजी निकासी, अमेरिका-चीन के बीच व्यापार विवाद और कोरोना वायरस महामारी को लेकर चिंता का प्रभाव घरेलू मुद्रा पर पड़ा।

फरहान अख्तर ने कामा अस्पताल में भेजी पीपीई किट की खेप

Bhasha

अभिनेता ने हाल ही में 1000 पीपीई किट कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्य पेशेवरों को भेजने की घोषणा की थी।

लॉकडाउन के कारण फंसी बारात, 56 दिन बाद पश्चिम बंगाल से लौटी हिमाचल प्रदेश

Bhasha

दुल्हे सुनील कुमार (30) ने बताया कि बारात में शामिल होने के लिए 17 लोग पंजाब के रूपनगर जिले के नंगल डैम रेलवे स्टेशन से कोलकाता जाने वाली गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में 21 मार्च को सवार हुए थे।

उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा- कठिन समय में कांग्रेस बसों की राजनीति कर रही है

Bhasha

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बुधवार को आरोप लगाया कि इस कठिन समय में कांग्रेस जिस तरह की राजनीति कर रही है, ऐसा कभी किसी बड़े राजनीतिक दल ने नहीं किया. लोकभवन में पत्रकारों से बात करते हुये शर्मा ने कहा, ‘'कांग्रेस पार्टी के पास कोई बसें नहीं हैं.

महाराष्ट्रः नक्सलियों ने गड़चिरोली में चार गाड़ियों को आग लगाई

Bhasha

गड़चिरोली के पुलिस अधीक्षक के दफ्तर से जारी एक विज्ञप्ति में बुधवार को बताया गया कि घटना सवारगांव-मुरुमगांव सड़क पर मंगलवार की आधी रात के आसपास हुई।

आयुष्मान भारत योजना के तहत अभी तक एक करोड़ से अधिक लोगों ने निशुल्क इलाज का लाभ उठाया

Bhasha

इस योजना को लागू कराने के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने बुधवार को कहा कि देश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत 2,132 लोगों ने कोविड-19 का इलाज कराया या करा रहे हैं।

दवा प्रतिरोधी तपेदिक की जांच करने वाली मशीनों का इस्तेमाल कोरोना वायरस की जांच में होगा

Bhasha

कोरोना वायरस संक्रमण की जांच क्षमता तेजी से बढ़ाने के प्रयासों के तहत आईसीएमआर ने 10 अप्रैल को ट्रूनेट प्रणाली के इस्तेमाल की इजाजत दी थी।

चक्रवात अम्फान: बांग्लादेश ने 20 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

Bhasha

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के कुछ जिलों को ‘‘अधिक खतरे’’ वाले स्तर पर रखा गया है। चक्रवात देश के तटीय क्षेत्र के निकट पहुंच रहा है। इसे 2007 में देश में आए चक्रवात ‘सिद्र’ के बाद सबसे अधिक प्रचंड चक्रवात माना जा रहा है। ‘सिद्र’ से देश में 3,500 लोगों की मौत हुई थी।

मुख्य समाचार दोपहर दो बजे

Bhasha

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान- चीन के साथ व्यापार समझौते को लेकर अब सोच बदल गई

Bhasha

बीजिंग नेतृत्व को लेकर अपनी नाराजगी एक बार फिर जाहिर करते हुए उन्होंने चीन पर कोरोना वायरस को फैलने देने का आरोप लगाया।

श्रमिकों को ट्रेनों से घर भेजने में मदद करे कांग्रेस : मायावती

Bhasha

बुधवार को उन्होंने बस मामले पर चार ट्वीट किए।

पश्चिम बंगाल के दीघा से करीब 170 किलोमीटर दक्षिण में है चक्रवात ‘अम्फान’

Bhasha

मौसम विज्ञान विभाग के कार्यालय ने बताया कि ‘अम्फान’ के सुंदरवन पहुंचने के बाद उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा की ओर बढ़ने और इसके पूर्वी सिरे के कोलकाता के निकट से गुजरने की संभावना है जिससे शहर के निचले इलाकों में भारी नुकसान होने और बाढ़ आने की आशंका है।

Categories