मुख्य समाचार दोपहर दो बजे

जमात

नयी दिल्ली, 20 मई ‘’ की विभिन्न फाइलों से बुधवार दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि8 वायरस लीड मामले

देश में 24 घंटे में आए कोविड-19 के रिकॉर्ड 5,611 मामले, अब तक कुल 3,303 लोगों की मौत

नयी दिल्ली: कोविड-19 के कारण देश में बुधवार तक 3,303 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,750 पर पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 140 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई और संक्रमण के रिकॉर्ड 5,611 नए मामले सामने आए।

प्रादे42 चक्रवात लीड बंगाल

पश्चिम बंगाल के दीघा से करीब 170 किलोमीटर दक्षिण में है चक्रवात ‘अम्फान’

कोलकाता: चक्रवात ‘अम्फान’ पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पश्चिम बंगाल के दीघा से करीब 170 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित है और इसके बुधवार दोपहर या शाम तक सुंदरवन के निकट पहुंचने की संभावना है।

दि14 वायरस एचआरडी बोर्ड परीक्षा

लंबित बोर्ड परीक्षा छात्रों द्वारा पंजीकरण कराये गए स्कूलों में होगी, परिणाम जुलाई अंत तक : मंत्रालय

नयी दिल्ली: सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की लंबित परीक्षा देने के लिये छात्रों को उन केंद्रों पर उपस्थित होना होगा जहां से उन्होंने पंजीकरण कराया है और यह किसी बाह्य केंद्र पर नहीं होंगी । मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी ।

प्रादे41 गोवा लॉकडाउन चालक सदस्य इटली

इटली में फंसे जहाज के चालक दल के 168 सदस्य गोवा पहुंचे

पणजी,: कोविड-19 के कारण लगे यात्रा प्रतिबंधों के कारण इटली में फंसे भारतीय जहाज के चालक दल के 168 सदस्य को लेकर एक चार्टर्ड विमान बुधवार सुबह गोवा हवाईअड्डे पर पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे30 आंध्र वायरस विमान

वंदे भारत अभियान : आंध्र प्रदेश में विदेशों में फंसे भारतीय पहुंचे

अमरावती: वंदे भारत अभियान के तहत बुधवार को लंदन से एयर इंडिया के एक विमान से 145 भारतीय यहां विजयवाड़ा हवाईअड्डे पर पहुंचे।

अर्थ13 ओला छंटनी

कोविड-19: कारोबार प्रभावित होने से ओला 1,400 कर्मचारियों की छंटनी करेगी

नयी दिल्ली: ऑनलाइन कैब बुकिंग सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी ओला के सीईओ भावेश अग्रवाल ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले दो महीनों में सवारी, वित्तीय सेवाओं और खाद्य कारोबार से उसकी आमदनी 95 प्रतिशत घटी है और इसके चलते वह 1,400 कर्मचारियों को निकाल रही है।

अर्थ6 अमेरिका एशिया भारत निवेशक

विदेशी निवेशकों ने एशियाई अर्थव्यवस्थाओं से 26 अरब डॉलर, सिर्फ भारत से 16 अरब डॉलर निकाले

वाशिंगटन: कोरोना वायरस महामारी के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच विदेशी निवेशकों ने एशियाई अर्थव्यवस्थाओं से लगभग 26 अरब अमरीकी डालर और भारत से 16 अरब अमरीकी डालर निकाले। अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

वि9 संरा भारत राजदूत

संयुक्त राष्ट्र में कार्यभार संभालने न्यूयॉर्क पहुंचे वरिष्ठ राजनयिक तिरुमूर्ति

न्यूयॉर्क: वरिष्ठ राजनयिक टी एस तिरुमूर्ति संयुक्त राष्ट्र में भारत के नए स्थाई प्रतिनिधि का पदभार ग्रहण करने के लिए यहां पहुंच गए हैं।

वि7 अमेरिका ट्रम्प चीन समझौता

चीन के साथ व्यापार समझौते को लेकर अब सोच बदल गई : ट्रम्प

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि इस साल की शुरुआत में चीन के साथ उन्होंने जिस व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे अब उसे लेकर उनके विचार बदल गए हैं। ट्रम्प ने किसी समय इस समझौते को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया था।

खेल15 खेल वायरस ट्रेनिंग

‘रेड जोन’ मुंबई में शुरू नहीं होगा क्रिकेट अभ्यास

मुंबई: रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे शीर्ष क्रिकेटरों को शहर में व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करने के लिए और अधिक इंतजार करना होगा क्योंकि यह क्षेत्र कोविड-19 ‘रेड जोन’ में हैं जहां फिलहाल खेल सुविधाओं को खोलने की स्वीकृति नहीं है।

खेल8 खेल वायरस साइ रसोइया कोविड

खिलाड़ियों के संपर्क में नहीं था कोरोना वायरस पॉजिटिव रसोइया, साइ केंद्र में ही रहेंगे हॉकी खिलाड़ी

नयी दिल्ली: हॉकी इंडिया ने बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में काम करने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित रसोइये की मौत के बावजूद बुधवार को ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी पुरुष और महिला हॉकी टीमों को स्थानांतरित करने की संभावना से इनकार कर दिया क्योंकि वह खिलाड़ियों के संपर्क में नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट