एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | सात हिरणों को गंगा नदी से बचाया गया, कई अन्य बह गए: अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में सात हिरणों को गंगा नदी में बने एक द्वीप से बचाया गया, जबकि उनके झुंड में शामिल अन्य हिरण नदी के तेज प्रवाह में बह गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1026 मामले, संक्रमितों की संख्या 50,000 के पार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 1026 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 50,000 को पार कर गयी।
देश की खबरें | लॉकडाउन नहीं है कोविड-19 का समाधान: मुख्यमंत्री येदियुरप्पा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि लॉकडाउन कोविड-19 का समाधान नहीं है और सरकार के लिए संसाधन जुटाना समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने बेंगलुरु और अन्य जगहों पर सप्ताहभर के लॉकडाउन में विस्तार की संभावना से इनकार किया।
देश की खबरें | शीर्ष अदालत ने वकील प्रशांत भूषण और ट्विटर इंडिया के खिलाफ न्यायालय की अवमानना की कार्यवाही शुरू की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायलाय ने न्यायपालिका के प्रति कथित रूप से अपमानजनक ट्वीट करने के मामले में अधिवक्ता एवं कार्यकर्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ मंगलवार को स्वत: अवमानना की कार्यवाही शुरू की। शीर्ष अदालत ने ट्विटर इंडिया के खिलाफ भी न्यायालय की अवमानना की कार्यवाही शुरू की है। भूषण की कथित अपमानजनक टिप्पणियां ट्विटर हैंडल से ही प्रसारित हुयी थीं।
विदेश की खबरें | म्यामां की नेता सू ची नवंबर में होने वाला चुनाव लड़ेंगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पार्टी प्रवक्ता जाउ मयिंत माउंग ने पार्टी की केंद्रीय कार्यकारणी समिति की बैठक के बाद ऐलान किया कि सू ची और राष्ट्रपति विन मयिंत आठ नवंबर को होने वाले चुनाव में उम्मीदवार होंगे।
विदेश की खबरें | चीन ने हांगकांग मामले में दखल को लेकर ब्रिटेन को चेतावनी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने हांगकांग मामले में दखल जारी रखने पर ब्रिटेन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। चीन इसे अपना आंतरिक मामला बताता रहा है।
देश की खबरें | नौ हजार शिक्षकों का मार्च तक का वेतन का भुगतान किया गया : एनआरडीएमसी ने अदालत से कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनआरडीएमसी) ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसने नियोजित सभी 9,000 शिक्षकों को मार्च तक के वेतन का भुगतान कर दिया है और उनमें से 5,406 जिन्हें कोविड-19 ड्यूटी पर लगाया गया था उन्हें अप्रैल तक के बकाये का भुगतान कर दिया गया है।
जिस राज्य में मुख्यमंत्री ही असुरक्षित हैं, वहां आम लोगों का क्या हाल होगा: पूर्व सीएम रघुवर दास
Bhashaझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में कानून एवं कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि जिस राज्य का मुखिया, वहां का मुख्यमंत्री ही असुरक्षित हो और उसे जान से मारने की धमकी दी जाये वहां आम लोगों का क्या हाल होगा?
देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 720 नये मामले, एक की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 720 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 13,994 पहुंच गई, जबकि राज्य में 1,62,444 लोगों को निगरानी में रखा गया है।
देश की खबरें | न्यायालय ने बाल गृहों के संचालन के लिये दिये गये धन का केन्द्र से विवरण मांगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम नयायालय ने देश में बच्चों की देखभाल करने वाले संस्थानों के संचालन के लिये राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराये गये धन का विवरण दो सप्ताह के भीतर पेश करने का केन्द्र को मंगलवार को आदेश दिया।
देश की खबरें | चारधाम देवस्थानम अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य के चारधामों सहित 51 मंदिरों का प्रबंधन राज्य सरकार द्वारा गठित एक बोर्ड को देने के लिए पारित चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम, 2019 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली दो याचिकाएं खारिज कर दीं ।
देश की खबरें | हर की पैड़ी में गिरी बड़ी दीवार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रात भर हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से यहां हर की पैड़ी पर एक बड़ी दीवार गिरने से हडकंप मच गया। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ ।
देश की खबरें | रेलवे ने कोविड-19 से सुरक्षा के लिए प्रत्येक गैर-वातानुकूलित डिब्बे पर तीन लाख रुपये खर्च किये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने विशेष रूप से तैयार किए गए डिब्बों में कोविड-19 महामारी के दौरान और बाद में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रति गैर- वातानुकूलित डिब्बे के लिए तीन लाख रुपये और प्रति वातानुकूलित डिब्बे पर छह लाख रुपये खर्च किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | बकाया फीस की 80 प्रतिशत राशि 15 अगस्त तक भरी जाए: कलकत्ता उच्च न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निर्देश दिया कि निजी और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों की जुलाई तक की बकाया फीस की 80 प्रतिशत राशि 15 अगस्त तक भरी जानी चाहिए।
देश की खबरें | ममता ने अपनी ''विदाई रैली'' को संबोधित किया : भाजपा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शहीद दिवस कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए भाजपा ने इसे उनकी ''विदाई रैली'' करार दिया।
देश की खबरें | फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने सीएम रावत से की भेंट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पत्नी रेखा के साथ यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात के दौरान भारद्वाज ने कहा कि उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य एवं देवभूमि का स्वरूप राज्य फिल्म निर्माण के लिए फिल्म निर्माताओं एवं अभिनेताओं को आकर्षित कर रहा है।
विदेश की खबरें | नेपाल में हुए भूस्खलन में आठ लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।
देश की खबरें | बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर अपनी गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।
देश की खबरें | नवजात शिशु के लिए प्रति दिन लेह से दिल्ली लाया जा रहा मां का दूध
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करीब एक महीने से 33 वर्षीय जिकमेट वांगडुस अपने साले के साथ दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जा रहे हैं। वह वहां से एक बॉक्स लेते हैं जो कोई साधारण बॉक्स नहीं है। उस बॉक्स में उनके नवजात शिशु के लिए उसकी मां का दूध होता है जो लेह से आता है।
देश की खबरें | निशंक ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से बाहर निकलने में मददगार ‘‘मनोदर्पण’’ कार्यक्रम की शुरूआत की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संक्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं की बढ़ती मानसिक परेशानियों के समाधान के लिये मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मंगलवार को ‘‘मनोदर्पण’’ कार्यक्रम की शुरूआत की । इसमें ऐसे कई रचनात्मक कार्य एवं सुझाव हैं जिससे विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।