देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 720 नये मामले, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 720 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 13,994 पहुंच गई, जबकि राज्य में 1,62,444 लोगों को निगरानी में रखा गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 21 जुलाई केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 720 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 13,994 पहुंच गई, जबकि राज्य में 1,62,444 लोगों को निगरानी में रखा गया है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोविड-19 समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को बताया कि नए मामलों में से, 528 लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुये हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 के कारण इस साल रद्द हुई अमरनाथ यात्रा, इस बार नहीं हो पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन.

उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम 34 मामलों के स्रोतों की पहचान की जानी बाकी है, 82 विदेश से आए हैं, 54 अन्य राज्यों से आए हैं, 17 स्वास्थ्य कर्मी हैं, 29 सुरक्षा बल के जवान हैं, चार आईटीबीपी के जवान और पांच अन्य अर्धसैनिक बलों के जवान हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में आज संक्रमण से एक मौत भी हुई है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8369 नए केस, 246 की मौत: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने तिरुवनंतपुरम जिले के पुल्लुविला की निवासी 72 वर्षीय महिला विक्टोरिया की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया, जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हो गई।

विजयन ने कहा,‘‘वह बुढ़ापे से संबंधित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी।’’

उन्होंने यह भी कहा कि मंगलवार को 274 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं।

विजयन ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में 151 मामले सामने आये हैं, जहां कुल 2,201 मामले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कम से कम 19,524 नमूनों की जांच की गयी।

विजयन ने कहा, ‘‘राज्य भर के विभिन्न अस्पतालों में कम से कम 8,277 व्यक्ति पृथक वार्डों में हैं और कुल 8,056 लोगों का इलाज चल रहा है।"

राज्य सरकार ने कहा कि अब तक 353 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट