देश की खबरें | लॉकडाउन नहीं है कोविड-19 का समाधान: मुख्यमंत्री येदियुरप्पा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि लॉकडाउन कोविड-19 का समाधान नहीं है और सरकार के लिए संसाधन जुटाना समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने बेंगलुरु और अन्य जगहों पर सप्ताहभर के लॉकडाउन में विस्तार की संभावना से इनकार किया।
बेंगलुरु, 21 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि लॉकडाउन कोविड-19 का समाधान नहीं है और सरकार के लिए संसाधन जुटाना समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने बेंगलुरु और अन्य जगहों पर सप्ताहभर के लॉकडाउन में विस्तार की संभावना से इनकार किया।
मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए मास्क पहनने तथा एक-दूसरे के शरीर से दूरी बनाकर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया जिससे कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके।
यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 995 नए मरीज पाए गए, 62 की मौत: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘शुरू में हम कोविड-19 पर नियंत्रण करने में सफल रहे, लेकिन हाल के दिनों में, विशेषकर बेंगलुरु में कोविड के मामले बढ़े हैं...मैं राज्य के लोगों से कहना चाहता हूं कि वायरस पर नियंत्रण के लिए लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है। समाधान मास्क पहनना और एक-दूसरे के शरीर से दूरी बनाकर रखना है।’’
कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण जिलों में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 14 जुलाई को रात आठ बजे से बुधवार सुबह पांच बजे तक के लिए ‘‘संपूर्ण लॉकडाउन’’ लागू कर दिया गया था।
यह भी पढ़े | जिस राज्य में मुख्यमंत्री ही असुरक्षित हैं, वहां आम लोगों का क्या हाल होगा: पूर्व सीएम रघुवर दास.
कुछ अन्य जिलों ने भी इस अवधि के दौरान लॉकडाउन की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए सभी प्रयास कर रही है। बेंगलुरु में कल से लॉकडाउन नहीं होगा और लोग अपनी दैनिक गतिविधियां शुरू कर सकते हैं।
उन्होंने लॉकडाउन में विस्तार को लेकर अटकलों को दूर करते हुए कहा कि सरकार के लिए संसाधन जुटाना भी समान रूप से महत्वपूर्ण है।
येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘इसलिए हमें आगे बढ़ने के लिए सभी सावधानियां बरतनी होंगी। कोविड-19 को रोकने के लिए लॉकडाउन समाधान नहीं है। अब से बेंगलुरु या कर्नाटक के किसी भी हिस्से में लॉकडाउन नहीं होगा। लोगों को अपनी दैनिक गतिविधियों की अनुमति होगी।’’
उन्होंने कहा कि हालांकि निरुद्ध क्षेत्रों में कड़े कदम जारी रहेंगे।
कर्नाटक में सोमवार शाम तक कोविड-19 के 67,420 मामले सामने आए हैं जिनमें से 23,795 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,403 लोगों की मौत हुई है।
बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 33,229 मामले सामने आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)