एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | कोविड-19 से हुई कुल मौतों में से लगभग 48 प्रतिशत आठ राज्यों के 25 जिलों में केंद्रित: मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 से हुई कुल मौतों में से लगभग 48 प्रतिशत आठ राज्यों के 25 जिलों में केंद्रित है, जिनमें से 15 जिले केवल महाराष्ट्र में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | बैंक को 97 लाख रूपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई ऋण लेकर एक निजी बैंक को 97 लाख रूपये की कथित रूप से ठगी करने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
देश की खबरें | पराली जलाने पर रोक के लिये याचिका पर न्यायालय का केन्द्र और राज्यों को नोटिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने पराली जलाने पर पाबंदी के लिये दायर याचिका पर मंगलवार को केन्द्र और पंजाब, हरियाणा तथा दिल्ली राज्यों को नोटिस जारी किये। पराली जलाने से सर्दी के मौसम में राजधानी में जबर्दस्त वायु प्रदूषण हो जाता है।
देश की खबरें | मोतीलाल वोरा कोरोना से संक्रमित, एम्स में भर्ती
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
देश की खबरें | एनजीटी ने खुर्जा थर्मल विद्युत परियोजना को दी गई पर्यावरण मंजूरी रद्द करने से इनकार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 1,320 मेगावाट की कोयला आधारित खुर्जा थर्मल विद्युत परियोजना को दी गई पर्यावरण मंजूरी रद्द करने से इनकार कर दिया और कहा कि वायु एवं जल प्रदूषण की चिंताओं का विधिवत समाधान किया गया है।
देश की खबरें | दिल्ली की अदालत ने 11 वर्षीय बच्चे की हत्या के लिए व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को एक व्यक्ति को 11 वर्षीय एक बच्चे की 2009 में अपहरण करने के बाद हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि यह ‘‘क्रूर और जघन्य’’ कृत्य था और इसमें नरमी नहीं बरती जा सकती।
देश की खबरें | न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच गतिरोध नहीं : प्रसाद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच गतिरोध नहीं है और जब भी इस मुद्दे पर मतभेद होता है, तो दोनों परस्पर परामर्श कर उपयुक्त लोगों की नियुक्ति सुनिश्चित करते हैं।
देश की खबरें | कम विनिमय दरों पर डॉलर देने का लालच देकर धोखाधड़ी करने के मामले में तीन गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से कम विनिमय दरों पर अमेरिकी डॉलर देने का वादा करके लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | नड्डा ने भाजपा पदाधिकारियों से बिहार चुनाव, कृषि व श्रम सुधार कानूनों पर की चर्चा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव सहित कुछ राज्यों में होने जा रहे उपचुनावों पर चर्चा की। बैठक में कृषि और श्रम सुधार कानूनों पर भी चर्चा की गई।
देश की खबरें | एनजीटी ने टीडीआई सिटी कुंडली के पर्यावरण नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए समिति बनायी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हरियाणा के सोनीपत में 1200 एकड़ क्षेत्र में ‘‘टीडीआई सिटी कुंडली’ बसाने की प्रक्रिया में पर्यावरण नियमों के कथित उल्लंघन की जांच के लिए एक समिति बनायी है।
देश की खबरें | पिछड़े और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बनाए जा रहे हैं 99 जवाहर नवोदय विद्यालय: नकवी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय देश भर में कमजोर, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक क्षेत्रों में 99 जवाहर नवोदय विद्यालयों का निर्माण कर रहा है और इनमें से कई विद्यालयों को बनाने में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भी साझेदार है।
जरुरी जानकारी | अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने रिलायंस रिटेल में किया 5,512.5 करोड़ रुपये का निवेश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नामचीन उद्योगपति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. ने मंगलवार को अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) से 5,512.50 करोड़ रुपये जुटाये। कंपनी अबतक चार सप्ताह से भी कम समय में 37,710 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।
जरुरी जानकारी | गोयल ने सरकारी एजेंसियों, पीएसयू को आपूर्ति के लिए स्टार्टअप को जीईएम पर पंजीकरण का न्यौता दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को स्टार्टअप को न्यौता दिया कि वे सरकारी संगठनों और पीएसयू को वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति के लिए सार्वजनिक खरीद पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं।
जरुरी जानकारी | बैंकों की लिवाली से रुपया 17 पैसे की हानि के साथ 73.46 रुपये प्रति डॉलर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संभवत: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों और तेल आयात करने वाली कंपनियों की डॉलर की लिवाली से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 73.46 पर बंद हुआ।
जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी के बीच बिनौला, सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार, अन्य के भाव स्थिर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बीच मध्य प्रदेश में इस वर्ष सोयाबीन उत्पादन कम रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इससे स्थानीय तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन के अलावा बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) तेल कीमतों में सुधार रहा। वहीं सरसों, मूंगफली, कच्चा पॉम तेल और पामोलीन सहित विभिन्न तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर रहे।
जरुरी जानकारी | टोरैंट गैस 2023 तक खोलेगी 500 सीएनजी स्टेशन, शहरी गैस कारोबार में निवेश करेगी 8,000 करोड़ रुपये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टोरैंट गैस लिमिटेड मार्च 2023 तक करीब 500 सीएनजी स्टेशन स्थापित करेगी। वहीं अगले पांच साल में अपने शहरी गैस वितरण कारोबार में 8,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
जरुरी जानकारी | वैश्विक अर्थव्यवस्था को पुनरूद्धार के लिये लंबी चढ़ाई का करना पड़ रहा सामना: आईएमएफ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईएमएफ की प्रबंध निदेशक किस्टलिना जार्जीवा ने मंगलवार को कहा कि पिछले कुछ महीनों में वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में काफी गिरावट आयी। इसका प्रमुख कारण कई सप्ताह तक का ‘लॉकडाउन’ था। इसकी वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था का 85 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ।
जरुरी जानकारी | इंडियन ऑयल का उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय अब छत पर लगे सौर संयंत्र से रोशन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने दिल्ली स्थित अपने उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय को छत पर सौर संयंत्र लगाकर रोशन किया है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने इमारत की छत पर 50 किलोवाट का सौर संयंत्र लगाया है।
जरुरी जानकारी | एनएचपीसी को सेवा-दो बिजली संयंत्र के बंद होने से 84.41 करोड़ रुपये का नुकसान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की जल विद्युत कंपनी एनएचपीसी ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में 120 मेगावाट क्षमता के सेवा-दो संयंत्र के 31 मार्च 2021 तक बंद होने के कारण कंपनी को 84.41 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।
जरुरी जानकारी | मौद्रिक नीति समिति में नए सदस्य ‘कम ब्याज दर’ को बढ़ावा दे सकते हैं: नोमुरा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जापान की ब्रोकर फर्म नोमुरा ने मंगलवार को कहा कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) में सरकार द्वारा तीन नए बाहरी सदस्यों की नियुक्ति से ‘कम ब्याज दर’ को बढ़ावा मिल सकता है।