जरुरी जानकारी | बैंकों की लिवाली से रुपया 17 पैसे की हानि के साथ 73.46 रुपये प्रति डॉलर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संभवत: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों और तेल आयात करने वाली कंपनियों की डॉलर की लिवाली से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 73.46 पर बंद हुआ।
मुंबई, छह अक्ट्रबर संभवत: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों और तेल आयात करने वाली कंपनियों की डॉलर की लिवाली से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 73.46 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में तेजी और डॉलर में कमजोरी के बीच अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत 73.17 रुपये प्रति डालर पर हुई। कारोबार के दौरान रुपये ने 73.15 उच्चतम स्तर और 73.51 के निम्न स्तर को छुआ।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव में समय के साथ-साथ बढ़ता गया भारतीय जनता पार्टी का सियासी ग्राफ.
अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपंया अंत में 17 पैसे की गिरावट के साथ 73.46 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की घट बढ़ को दर्शाने वाला डालर सूचकांक सोमवार को 0.02 प्रतिशत गिरकर 93.49 अंक रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 236.71 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
उधर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रुड तेल का वायदा भाव 0.51 प्रतिशत बढ़कर 41.50 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)