देश की खबरें | नड्डा ने भाजपा पदाधिकारियों से बिहार चुनाव, कृषि व श्रम सुधार कानूनों पर की चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव सहित कुछ राज्यों में होने जा रहे उपचुनावों पर चर्चा की। बैठक में कृषि और श्रम सुधार कानूनों पर भी चर्चा की गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव सहित कुछ राज्यों में होने जा रहे उपचुनावों पर चर्चा की। बैठक में कृषि और श्रम सुधार कानूनों पर भी चर्चा की गई।

नड्डा की अध्यक्षता में नवगठित राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम के साथ उनकी यह पहली बैठक थी। नड्डा ने इस बैठक को संबोधित भी किया।

यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.

नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा मुख्यालय पर नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की प्रथम बैठक को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम संगठन के गौरव को बढ़ाते हुए जनसेवा व राष्ट्र उत्थान के संकल्प को पूरा करेंगे तथा जन-जन को संगठन के विचारों से जोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।’’

बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि ‘‘किसान जागरण अभियान’’ को जन-जन तक ले जाने को लेकर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks on PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- यदि कांग्रेस सत्ता में होती हो 15 मिनट में चीन को बाहर फेंक देते.

उन्होंने कहा, ‘‘इस बैठक में अनेक विषयों पर चर्चा हुई। किसान जागरण अभियान को जन-जन तक ले जाना है और लोगों को ये बताना है कि किस प्रकार कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को यह भी बताना है कि कांग्रेस भी इन कानूनों को लाने के पक्ष में थी। उसका विरोध ठीक उसी तरह है जैसे उसने नागरिकता संशोधन कानून और वस्तु एंव सेवा कर विधेयक को लेकर विरोध किया था।’’

गौतम ने कहा कि बैठक में आगामी चुनावों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में जो बिहार में चुनाव चल रहा है और मध्यप्रदेश, गुजरात मिलाकर 58 उपचुनाव भी हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि इन सब में भी हम विजय होंगे और बिहार में भी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।’’

नए श्रम कानूनों का विरोध करने को लेकर भी पार्टी ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया।

गौतम ने कहा, ‘‘श्रम सुधार कानूनों से महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार, पारिश्रमिक मिल सकेगा, मेडिकल सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा भी अनिवार्य हुई है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी पेंशन सुनिश्चित हुई है। हमारे कार्यकर्ता श्रम सुधार को लेकर श्रमिकों और जनता से संवाद करेंगे।’’

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\