देश की खबरें | मोतीलाल वोरा कोरोना से संक्रमित, एम्स में भर्ती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
नयी दिल्ली, छह अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
वोरा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वह 91 साल के हैं।
यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.
वोहरा इसी साल अप्रैल तक राज्यसभा के सदस्य थे। कांग्रेस के संगठन में कुछ सप्ताह हुए फेरबदल से पहले तक वह पार्टी के महासचिव (प्रशासन) थे।
वह अतीत में केंद्र सरकार में कई विभागों के मंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं।
वोरा से पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कोविड की चपेट में आ चुके हैं। अहमद पटेल, अभिषेक मनु सिंघवी, तरूण गोगोई, आरपीएन सिंह तथा पार्टी के कुछ अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।
यही नहीं, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित सत्तापक्ष तथा विपक्ष के कई अन्य नेता भी इस वायरस से संक्रमित हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)