देश की खबरें | न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच गतिरोध नहीं : प्रसाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच गतिरोध नहीं है और जब भी इस मुद्दे पर मतभेद होता है, तो दोनों परस्पर परामर्श कर उपयुक्त लोगों की नियुक्ति सुनिश्चित करते हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच गतिरोध नहीं है और जब भी इस मुद्दे पर मतभेद होता है, तो दोनों परस्पर परामर्श कर उपयुक्त लोगों की नियुक्ति सुनिश्चित करते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान रिक्तियों को तेजी से भरने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाता है लेकिन सेवानिवृत्ति, इस्तीफा या न्यायाधीशों की पदोन्नति के कारण रिक्तियां बढ़ती जाती हैं।

यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.

प्रसाद ने द्रमुक के राज्यसभा सदस्य पी. विल्सन को लिखे पत्र में ये टिप्पणियां कीं। कानून मंत्री इस वर्ष फरवरी में बजट सत्र के दौरान उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की कमी पर शून्य काल के दौरान विल्सन द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब दे रहे थे।

विल्सन ने पांच अक्टूबर को ट्विटर पर प्रसाद के पत्र को साझा किया। मंत्री के कार्यालय ने पुष्टि की कि इस तरह का पत्र लिखा गया है।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks on PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- यदि कांग्रेस सत्ता में होती हो 15 मिनट में चीन को बाहर फेंक देते.

राज्यसभा सदस्य ने इस मुद्दे पर ऊपरी सदन में उनके भाषण का क्लिप साझा किया जिसमें उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि संसद न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच गतिरोध को सुलझाए।

पूर्व अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल विल्सन ने दावा किया कि सरकार न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित करीब 230 नामों को दबाकर बैठी है।

कानून मंत्री ने 28 सितम्बर को लिखे अपने पत्र में कहा कि न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिये ज्ञापन प्रक्रिया के मुताबिक उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव की शुरुआत उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश करता है।

उन्होंने कहा कि एक सितम्बर तक उच्च न्यायालयों में 398 रिक्तियां थीं।

प्रसाद ने कहा, ‘‘वर्तमान रिक्तियों को भरने के लिए हरसंभव प्रयास जारी है, लेकिन न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति, इस्तीफा या पदोन्नति के कारण रिक्तियां बढ़ती जाती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच गतिरोध नहीं है। उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की रिक्तियां को भरा जाना कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सतत सामूहिक प्रक्रिया है और इसमें विभिन्न संवैधानिक प्राधिकरणों के बीच विचार-विमर्श और मंजूरी आवश्यकता होती है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार उच्च न्यायालय में तेजी से रिक्तियां भरने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि एक सितम्बर तक विभिन्न उच्च न्यायालयों में 48 नये न्यायाधीशों की नियुक्तियां हुई हैं।

देश में 25 उच्च न्यायालय हैं, जिनमें न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 1079 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\