एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | डीएसटी ने विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में महिला वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं के लिए योजना शुरू की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को सर्ब-पावर योजना की शुरुआत की जिसका उद्देश्य विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महिला शोधकर्ताओं को शोध एवं विकास गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना है।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान: शौहर ने बीवी को पांच हजार में बेचा, महिला को खरीदने वालों ने किया बलात्कार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक महिला को उसके शौहर ने पांच हजार रुपये में कथित तौर पर चार व्यक्तियों को बेच दिया जिन्होंने उसके साथ 21 दिन तक सामूहिक बलात्कार किया।
देश की खबरें | दिल्ली में अक्टूबर में न्यूनतम तापमान का 26 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 26 वर्षों में अक्टूबर महीने में सबसे कम है। भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | सितंबर तिमाही सोने की वैश्विक मांग 19 प्रतिशत घटकर 892.3 टन : डब्ल्यूजीसी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर सोने की मांग जुलाई-सितंबर की तिमाही में 19 प्रतिशत घटकर 892.3 टन रही। यह सोने की वैश्विक मांग का 2009 की तीसरी तिमाही से सबसे निचला स्तर है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुई दिक्कतों से सोने की मांग में भारी गिरावट आई है।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान में मदरसे में विस्फोट मामले में प्रारंभिक जांच पूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक धार्मिक मदरसे में बम विस्फोट की जांच कर रही टीम ने अपनी प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है और इस सिलसिले में एक छात्र को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | मायावती ने सात बागी विधायकों को निलंबित किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी के सात बागी विधायकों को निलंबित कर दिया। इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी रामजी गौतम के नामांकन का विरोध किया था।
देश की खबरें | न्यायालय ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच के उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के उच्च न्यायालय के ‘कठोर आदेश’ पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। न्यायालय ने कहा कि यह आदेश मुख्यमंत्री को सुने बगैर ही पारित किया गया और इससे ‘हर कोई चकित’ रह गया।
देश की खबरें | न्यायालय ने नौसेना में महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन देने के लिये केन्द्र को 31 दिसंबर तक समय दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने भारतीय नौसेना में महिला एसएससी अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के वास्ते अपना आदेश लागू करने की समय-सीमा बृहस्पतिवार को 31 दिसंबर तक बढ़ा दी।
विदेश की खबरें | पाकिस्तानी संसद पर 2014 में हुए हमले के मामले में इमरान खान दोषमुक्त करार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बृहस्पतिवार को एक आतंकरोधी अदालत ने वर्ष 2014 में संसद पर हमले के मामले में दोषमुक्त करार दिया। हालांकि अदालत ने इस मामले में कई विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों को तलब किया है।
विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में हेरात की जेल में दंगा, आठ की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रांत के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | अदालत ने कपिल मिश्रा के माफी मांगने के बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला किया बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा के बिना शर्त आप नेता एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से माफी मांगने के बाद उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला बंद कर दिया।
देश की खबरें | श्रीनगर के हर पांच में से दो निवासियों में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडीजः सीरो सर्वेक्षण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले की 40 फीसदी से ज्यादा आबादी में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडीज़ विकसित हुई हैं।
देश की खबरें | हिंदी लेखक ने ‘मिर्जापुर दो’ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंदी अपराध उपन्यास लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने अमेजन प्राइम वीडियो श्रृंखला ‘‘मिर्जापुर दो’’ के निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने अपने उपन्यास ‘‘धब्बा’’ को ‘‘बिल्कुल अश्लील’’ तरीके से दिखाने के लिए यह चेतावनी दी है।
देश की खबरें | चुनाव का एजेंडा राजद-कांग्रेस तय कर रहे है, महागठबंधन की जीत तय: सचिन पायलट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार में चुनाव का एजेंडा राजद-कांग्रेस तय कर रहे हैं और महागठबंधन के उठाये विषयों पर ही राजग प्रतिक्रया व्यक्त कर रहा है जिनमें नौकरी का मुद्दा शामिल है।
जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 173 अंक टूटा, निफ्टी 11,700 अंक के नीचे बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में मासिक डेरिवेटिव्स अनुबंधों की समाप्ति के बीच बृहस्पतिवार को उतार-चढ़ाव रहा और बीएसई सेंसेक्स 173 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
देश की खबरें | मुंगेर विवाद : चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को हटाने के आदेश दिए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुंगेर जिले में सोमवार रात देवी दुर्गा की मूर्ति विर्सजन को लेकर झड़प के दौरान कथित तौर पर हुई पुलिस गोलीबारी में एक युवक की मौत को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित शहर में अन्य स्थानों पर तोड़फोड़ की गई और वाहनों को आग लगा दिया गया। वहीं निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारी राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को तत्काल हटाने के साथ मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगबा चुबा एओ को पूरी घटना की जांच करने का आदेश दिया है।
देश की खबरें | वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रविन्द्रनाथ ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘कुछ व्यक्तियों’ पर उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सेवा से इस्तीफा दे दिया है।
देश की खबरें | सोना तस्करी : शिवशंकर की गिरफ्तारी के बाद केरल में विपक्ष के निशाने पर वाम सरकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर की गिरफ्तारी के बाद केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार और माकपा विपक्ष के निशाने पर आ गयी हैं। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर हुआ है जब राज्य महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रहा है।
देश की खबरें | सौमित्र चटर्जी की हालत अब भी नाजुक: डॉक्टर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रख्यात अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत बृहस्पतिवार को भी नाजुक बनी रही, हालांकि उन पर इलाज का असर हो रहा है।
देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार का जीआरपी को निर्देश : मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों पर जुर्माना करें
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के प्रसार को रोकने के प्रयास के तहत महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी रेल पुलिस (जीआरपी) को लोकल ट्रेन में और स्टेशन पर बिना मास्क लगाए, चलने वाले लोगों पर जुर्माना करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।