देश की खबरें | श्रीनगर के हर पांच में से दो निवासियों में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडीजः सीरो सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले की 40 फीसदी से ज्यादा आबादी में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडीज़ विकसित हुई हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 29 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले की 40 फीसदी से ज्यादा आबादी में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडीज़ विकसित हुई हैं।

नया सीरो-प्रसार अध्ययन संकेत देता है कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुका है।

यह भी पढ़े | Sharad Purnima 2020 Wishes & Photos: शरद पूर्णिमा पर प्रियजनों को इन हिंदी WhatsApp Stickers, HD Images, Facebook Messages, GIF Greetings, Wallpapers के जरिए दें बधाई.

श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की ओर से किए गए अध्ययन के परिणाम बताते हैं कि शहर में जून में किए गए इस तरह के अध्ययन की तुलना में सीरो-प्रसार में 3.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सीरो-सर्वेक्षण में व्यक्ति के रक्त सीरम की जांच की जाती है जिससे संक्रमण के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडीज होने का पता चलता हैं।

यह भी पढ़े | 1 नवंबर से बदल जाएंगे आम आदमी से जुड़े ये 5 नियम, आप पर भी पड़ेगा सीधा असर.

जीएमसी श्रीनगर में सामुदायिक चिकित्सा के प्रमुख डॉ मोहम्मद सलीम खान ने बताया, " हमने श्रीनगर जिले में सीरो-सर्वेक्षण किया था जिसमें पता चला है कि 2400 लोगों में से 40 फीसदी के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन उनमें एंटीबॉडीज विकसित हो गई हैं।"

खान ने बताया कि श्रीनगर के 20 क्लस्टर से औचक तरीके से नमूने लिए गए थे। इसमें यह भी पता चला है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में एंटीबॉडीज अधिक हैं।

उन्होंने कहा ‘‘ यह प्रवृत्ति उत्साहजनक है लेकिन ऐसा नहीं है कि हम कहें कि निश्चित स्तर पर आबादी में एंटीबॉडीज़ विकसित होने पर कोविड-19 को हराया जा सकता है।’’

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर का सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिला है। यहां करीब 19000 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 348 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिले में 1651 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं जबकि अन्य जिलों 19 में 5300 संक्रमित अपना इलाज करा रहे हैं।

खान ने बताया कि कश्मीर घाटी के शेष नौ जिलों में व्यापक सीरो सर्वेक्षण किया जा रहा है और हर जिले से 400 नमूने लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उनका परिणाम दो हफ्तों में जारी किए जाने की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के करीब 85,000 मामले आए हैं और 1455 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\