देश की खबरें | सोना तस्करी : शिवशंकर की गिरफ्तारी के बाद केरल में विपक्ष के निशाने पर वाम सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर की गिरफ्तारी के बाद केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार और माकपा विपक्ष के निशाने पर आ गयी हैं। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर हुआ है जब राज्य महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 29 अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर की गिरफ्तारी के बाद केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार और माकपा विपक्ष के निशाने पर आ गयी हैं। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर हुआ है जब राज्य महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन के काफी विश्वस्त और मुख्यमंत्री कार्यालय में एक समय सबसे प्रभावशाली अधिकारी रहे शिवशंकर से जुड़े घटनाक्रम के बाद वाम दल और उसके नेता मामले को आसानी से रफा -दफा नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़े | Eid Milad un-Nabi 2020: अच्छी सेहत के लिए जानें पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब क्या कहते हैं, अच्छी फिटनेस के लिए 10 टिप्स!.

वियजन के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर को प्रवर्तन निदेशालय ने सोना तस्करी मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया । शिवशंकर की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी कांग्रेस और भाजपा को विजयन पर निशाना साधने का मौका मिल गया ।

शिवशंकर को लेकर विपक्षी दल आरंभ से ही मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा-बिहार की जनता बदलाव चाहती है और महागठबंधन उन्हें बेहतर कल के लिए आश्वस्त करता है.

विपक्ष ने कहा है कि देश में शायद पहली बार सेवारत आईएएस अधिकारी को तस्करी जैसे अपराध के मामले में राष्ट्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है ।

शिवशंकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने विजयन के इस्तीफे की मांग को तेज कर दिया है।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिवशंकर को सारे अधिकार दे रखे थे और उनकी गिरफ्तारी विजयन की गिरफ्तारी के समान है।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि विजयन को राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिए ।

हालांकि, माकपा का कहना है कि शिवशंकर लंबे समय से सरकार का हिस्सा नहीं थे क्योंकि आरोप लगने के तुरंत बाद उन्हें निलंबित कर पद से हटा दिया गया।

संपर्क किए जाने पर माकपा के राज्य सचिव कनम राजेंद्रन ने पीटीआई- को बताया कि उनकी पार्टी एलडीएफ की अगली बैठक में ताजा घटनाक्रम पर चर्चा करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\