जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 173 अंक टूटा, निफ्टी 11,700 अंक के नीचे बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में मासिक डेरिवेटिव्स अनुबंधों की समाप्ति के बीच बृहस्पतिवार को उतार-चढ़ाव रहा और बीएसई सेंसेक्स 173 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

मुंबई, 29 अक्टूबर स्थानीय शेयर बाजारों में मासिक डेरिवेटिव्स अनुबंधों की समाप्ति के बीच बृहस्पतिवार को उतार-चढ़ाव रहा और बीएसई सेंसेक्स 173 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, एल एंड टी और एचयूएल में गिरावट दर्ज की गयी । कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख का भी निवेशकों पर असर हुआ।

यह भी पढ़े | 1 नवंबर से बदल जाएंगे आम आदमी से जुड़े ये 5 नियम, आप पर भी पड़ेगा सीधा असर.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 172.61 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,749.85 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58.80 अंक यानी 0.50 प्रतिशत टूटकर 11,670.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में एल एंड टी रही। इसमें करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आयी। जिन अन्य प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें टाइटन, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, एचयूएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | IRCTC: कंफर्म टिकट पर भी बदलवाया जा सकता हैं पैसेंजर का नाम, जानिए पूरा नियम.

लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, अल्ट्रा टेक सीमेंट, एचसीएल टेक, कोटक बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। कारोबारियों के अनुसार अक्टूबर महीने के वायदा एवं विकल्प खंड में अनुबंधों की समाप्ति के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव रहा।

आनंद राठी शेयरर्स एंड स्टॉक ब्रोकरर्स के इक्विटी शोध (फंडामेंटल) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि भारतीय बाजार में शुरूआत नरम रही। इसका प्रमुख कारण यूरोप में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के साथ वैश्विक स्तर पर मिला-जुला रुख का होना था। कई देश महामारी फैलने से रोकने के लिये फिर से ‘लॉकडाउन’ लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दोपहर कारोबार में बाजार में गिरावट का रुख बना रहा। धातु, वाहन, रीयल्टी और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखी गयी।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, सोल और तोक्यो बाजारों में गिरावट रही जबकि शंघाई बढ़त के साथ बंद हुआ।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.39 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था

विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे टूटकर 74.10 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी