जरुरी जानकारी | सितंबर तिमाही सोने की वैश्विक मांग 19 प्रतिशत घटकर 892.3 टन : डब्ल्यूजीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर सोने की मांग जुलाई-सितंबर की तिमाही में 19 प्रतिशत घटकर 892.3 टन रही। यह सोने की वैश्विक मांग का 2009 की तीसरी तिमाही से सबसे निचला स्तर है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुई दिक्कतों से सोने की मांग में भारी गिरावट आई है।

मुंबई, 29 अक्टूबर वैश्विक स्तर पर सोने की मांग जुलाई-सितंबर की तिमाही में 19 प्रतिशत घटकर 892.3 टन रही। यह सोने की वैश्विक मांग का 2009 की तीसरी तिमाही से सबसे निचला स्तर है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुई दिक्कतों से सोने की मांग में भारी गिरावट आई है।

जुलाई-सितंबर, 2019 में सोने की वैश्विक मांग 1,100.2 टन थी।

यह भी पढ़े | 1 नवंबर से बदल जाएंगे आम आदमी से जुड़े ये 5 नियम, आप पर भी पड़ेगा सीधा असर.

सोने की वैश्विक मांग के रुख पर डब्ल्यूजीसी की तीसरी तिमाही की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने की कुल मांग तो घटी है, लेकिन निवेश मांग में अच्छी वृद्धि हुई है।

तिमाही के दौरान सोने की कुल निवेश मांग 21 प्रतिशत बढ़कर 494.6 टन पर पहुंच गई। इस दौरान वैश्विक स्तर पर निवेशकों ने 222.1 टन सोने की छड़ और सिक्के खरीदे। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वर्ण आधारित इलेक्ट्रॉनिकली ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के जरिये 272.5 टन सोना खरीदा।

यह भी पढ़े | IRCTC: कंफर्म टिकट पर भी बदलवाया जा सकता हैं पैसेंजर का नाम, जानिए पूरा नियम.

इस साल में आज की तारीख तक गोल्ड ईटीएफ में रिकॉर्ड 1,003.3 टन की बढ़ोतरी हुई है। 2019 की तीसरी तिमाही के दौरान कुल निवेश मांग 408.1 टन रही थी। इसमें से निवेशकों ने 149.4 टन सोने की छड़ और सिक्के खरीदे थे। वहीं 258.7 टन की मांग गोल्ड ईटीएफ में रही थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कई बाजारों में सामाजिक दूरी संबंधी अंकुशों, अर्थव्यवस्था में सुस्ती तथा कई मुद्राओं में सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने की वजह से सोने के आभूषणों की मांग प्रभावित हुई है। जुलाई-सितंबर तिमाही में सोने के आभूषणों की मांग 29 प्रतिशत घटकर 333 टन रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 468.1 टन थी।

विश्व स्वर्ण परिषद में मार्केट इंटिलेजेंस लुइस स्ट्रीट ने कहा, ‘‘दुनियाभर के सोने के बाजारों में कोविड-19 का प्रभाव अभी समाप्त नहीं हुआ है। कई बाजारों में सामाजिक दूरी के नियमों, अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती तथा सोने की कीमतों के ऊंचाई पर पहुंचने की वजह से सोने के आभूषणों की खरीद प्रभावित हुई है। निकट भविष्य में भी यह रुख जारी रहने की संभावना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\