एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | पंजाब में रेल यातायात जाम राज्य सरकार की निष्क्रियता का परिणाम : जावड़ेकर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पंजाब में किसानों की नाकेबंदी की चलते रेल सेवाएं बाधित होने के लिए बुधवार को राज्य सरकार की ‘‘निष्क्रियता’’ को जिम्मेदार बताया और कहा कि मालगाड़ियों एवं यात्री गाड़ियों की सुचारू आवाजाही सभी के हित में है।
देश की खबरें | दिल्ली कोरोना वायरस की 'तीसरी लहर' का सामना कर रही, लेकिन घबराने की जरुरत नहीं : केजरीवाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के नये मामलों में वृद्धि हुई है और इसे महामारी की ‘तीसरी लहर’ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है और सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है।
जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में 14 नवंबर को होगा एक घंटे का विशेष दिवाली मुहूर्त कारोबार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई में 14 नवंबर को दिवाली के मौके पर शाम सवा छह बजे से एक घंटे का विशेष मुहूर्त कारोबार होगा।
देश की खबरें | पारिस्थितिकी दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र के 50 किमी के दायरे मे खान ई-नीलामी पर लग सकती है रोक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह यह आदेश देने पर विचार कर रहा है कि झारखंड में व्यावसायिक मकसद से पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षेत्र के 50 किमी के दायरे में प्रस्तावित कोयला खदानों के आवंटन के लिये ई-नीलामी नही की जायेगी।
खेल की खबरें | रोहित की लय गड़बड़ा सकती है, उसका फायदा उठाएंगे : धवन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर वापसी करने के बाद लय हासिल करने में समय लगता है तो उनकी टीम गुरुवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग क्वालीफायर में इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी।
जरुरी जानकारी | औसत वेतन वृद्धि इस साल 6.1 प्रतिशत, अगले साल 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान : सर्वेक्षण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था के दौर में घरेलू बाजार में काम कर रही कंपनियों ने इस साल कर्मचारियों के वेतन में औसत 6.1 प्रतिशत की वृद्धि की। यह पिछले एक दशक में सबसे निचला स्तर है। हालांकि अगले साल औसत वेतन वृद्धि 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
जरुरी जानकारी | अर्थव्यवस्था उम्मीद से अधिक तेजी से पटरी पर लौट रही है : जावड़ेकर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि अर्थव्यवस्था उम्मीद से अधिक तेजी से पटरी पर लौट रही है।
देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ ट्वीट करने के आरोपी को मिली जमानत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महानगर की एक अदालत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने के आरोपी दिल्ली के एक वकील को जमानत दे दी। आरोपी के वकील ने अदालत से कहा था कि उनके मुवक्किल को अपने किए पर ‘‘अफसोस’’ है और वह सोशल मीडिया पर माफी मांगेगा।
देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ ट्वीट करने के आरोपी को मिली जमानत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महानगर की एक अदालत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने के आरोपी दिल्ली के एक वकील को जमानत दे दी। आरोपी के वकील ने अदालत से कहा था कि उनके मुवक्किल को अपने किए पर ‘‘अफसोस’’ है और वह सोशल मीडिया पर माफी मांगेगा।
जरुरी जानकारी | अडाणी ऐंटरप्राइजिज का दूसरी तिमाही मुनाफा 436 करोड़ रुपये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी एंटरप्राइजिज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 435.73 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बुधवार को यह सूचना दी।
देश की खबरें | भाजपा नेता ने मस्जिद में पढ़ी हनुमान चालीसा: मौलवी बोले- मैंने दी इजाजत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा के एक मंदिर में नमाज पढ़े जाने को लेकर उठे विवाद के बीच बागपत में खेकड़ा क्षेत्र में एक भाजपा नेता द्वारा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने का मामला सामने आया है।
खेल की खबरें | कोई भी मुंबई का सामना नहीं करना चाहता है : बांड
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने बुधवार को कहा कि कोई टीम भी उनका सामना नहीं करना चाहती है क्योंकि वह समझती है कि ‘हम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कातिलाना गेंदबाजी से कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं।’
देश की खबरें | अपहरण के मामले में तीन गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले से 41 वर्षीय एक ग्रामीण का अपहरण करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | रैपिड एंटीजन जांच बीमारी के शुरुआती पांच दिन में संक्रमण का पता लगाने के लिये जा सकती है : अध्ययन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अध्ययन के मुताबिक मरीजों के बीमार होने के शुरुआती पांच दिनों में कोविड-19 का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीजन जांच की जा सकती है ताकि त्वरित आधार पर उनकी पहचान की जा सके और अलग कर इलाज शुरू किया जा सके।
Coronavirus in Delhi: दिल्ली कोरोना वायरस की 'तीसरी लहर' का सामना कर रही : केजरीवाल
Bhashaमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिन में कोविड-19 के नये मामलों में वृद्धि हुई है और इसे महामारी की ‘तीसरी लहर’ कहा जा सकता है. केजरीवाल ने कहा कि घबराने की जरुरत नहीं है और सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है.
जरुरी जानकारी | पूंजी बाजार से जुटाया गया कोष सितंबर महीने में 31 प्रतिशत घटकर 75,230 करोड़ रुपये रहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनियों ने सितंबर महीने में पूंजी बाजार से 75,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटायी। यह इससे पिछले महीने अगस्त में जुटायी गयी राशि से 31 प्रतिशत कम है। कंपनियों के लिये वित्त पोषण को लेकर ऋण प्रतिभूतियों का निजी नियोजन सर्वाधिक तरजीही मार्ग बना हुआ है।
जरुरी जानकारी | मंत्रिमंडल ने हिमाचल में 210 मेगावाट पनबिजली परियोजना के लिये 1,810 करोड़ रुपये निवेश को मंजूरी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने हिमाचल प्रदेश में सतलुज नदी पर 210 मेगावाट क्षमता की पनबिजली परियोजना लुहरी चरण-1 के लिये 1,810 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी।
देश की खबरें | ‘मोदी वोटिंग मशीन’ और मीडिया से नहीं डरता, विचारधारा की लड़ाई में मोदी को हराऊंगा : राहुल गांधी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह ‘मोदी वोटिंग मशीन’ या मीडिया से नहीं डरते हैं तथा विचारधारा की लड़ाई में एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हरायेंगे।
देश की खबरें | अर्नब की वजह से जांच को दबाया गयाः इंटीरियर डिजाइनर के परिवार ने कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिक टीवी द्वारा कथित रूप से बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने की वजह से 2018 में खुदकुशी करने वाले इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक के परिवार के सदस्यों ने बुधवार को दावा किया कि चैनल के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी ने जांच को दबाने की कोशिश की थी।
जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 355 अंक उछला, निफ्टी ने फिर 11,900 का स्तर हासिल किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और सेंसेक्स 355 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने से पहले वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और कोटक बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।