देश की खबरें | पंजाब में रेल यातायात जाम राज्य सरकार की निष्क्रियता का परिणाम : जावड़ेकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पंजाब में किसानों की नाकेबंदी की चलते रेल सेवाएं बाधित होने के लिए बुधवार को राज्य सरकार की ‘‘निष्क्रियता’’ को जिम्मेदार बताया और कहा कि मालगाड़ियों एवं यात्री गाड़ियों की सुचारू आवाजाही सभी के हित में है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार नवंबर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पंजाब में किसानों की नाकेबंदी की चलते रेल सेवाएं बाधित होने के लिए बुधवार को राज्य सरकार की ‘‘निष्क्रियता’’ को जिम्मेदार बताया और कहा कि मालगाड़ियों एवं यात्री गाड़ियों की सुचारू आवाजाही सभी के हित में है।

उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों ने रिकॉर्ड 158 लाख मीट्रिक टन धान बेचा है जिससे साबित होता है कि वे खुश हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: ‘मोदी वोटिंग मशीन’ और मीडिया से नहीं डरता, विचारधारा की लड़ाई में मोदी को हराऊंगा: राहुल गांधी.

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा कि यह प्रदर्शन पंजाब में 32 स्थानों पर हो रहा है और किसान रेल पटरियों पर बैठे हैं।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘यह राज्य सरकार की निष्क्रियता है। कानून व्यवस्था राज्य का विषय है। मालगाड़ियों एवं यात्री गाड़ियों की सुचारू आवाजाही के लिए रेल मार्ग से रुकावट हटाना सभी के हित में है। सर्दियों के लिए हमें अग्रिम क्षेत्रों में तैनात सैन्यबलों के लिए एलपीजी सिलेंडर और कपड़े पहुंचाने हैं।’’

यह भी पढ़े | Delhi: खालिस्तानी संगठन की धमकी के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई, अलर्ट पर पुलिस.

उन्होंने आश्चर्य के लहजे में कहा कि कहीं यह आंदोलन राजनीतिक और कमीशन एजेंटों के समर्थन में तो नहीं है क्योंकि किसान तो उच्च एमएसपी पर अपनी उपज बेचकर लाभान्वित हुए हैं।

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में किसानों का आंदोलन 24 सितंबर से शुरू हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\