PM Modi WB Visit: पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कहा- 'राष्ट्रपति मुर्मु के अपमान के लिए TMC को माफ नहीं करेगी बंगाल की जनता'
(Photo Credits ANI)

PM Modi West Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अनादर को लेकर एक बार फिर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की प्रबुद्ध जनता टीएमसी को एक नारी के अपमान के लिए, एक आदिवासी के अपमान के लिए और देश के महामहिम राष्ट्रपति के अपमान के लिए कभी माफ नहीं करेगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "रविवार को देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है और शनिवार को पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का घोर अपमान किया। द्रौपदी मुर्मु संथाल आदिवासी परंपरा के एक बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गई थीं, लेकिन राष्ट्रपति और आदिवासी समाज के उस पवित्र और महत्वपूर्ण कार्यक्रम का टीएमसी ने बहिष्कार किया.  यह भी पढ़े:  PM Modi Israel Visit: नेहरू जैकेट में नजर आए बेंजामिन नेतन्याहू, पीएम मोदी ने की तारीफ; भारत-इजरायल के बीच आज होंगे रक्षा क्षेत्र में बड़े समझौते

पीएम मोदी ने यह भी कहा, "पश्चिम बंगाल की प्रबुद्ध जनता टीएमसी को एक नारी के अपमान के लिए, एक आदिवासी के अपमान के लिए और देश के महामहिम राष्ट्रपति के अपमान के लिए कभी माफ नहीं करेगी. देश भी माफ नहीं करेगा। देश का आदिवासी समाज भी कभी माफ नहीं करेगा और देश की नारी शक्ति भी कभी माफ नहीं करेगी.

इससे पहले, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आज भारत महिला सशक्तिकरण की नई गाथा लिख रहा है. यहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सफल नेतृत्व में राजधानी का विकास हो रहा है। राजनीति, प्रशासन, खेल, विज्ञान या समाज सेवा का क्षेत्र, भारत की नारी शक्ति एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है.

उन्होंने आगे कहा, "मैं पूरे देश की नारी शक्ति को आज महिला दिवस पर हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और राष्ट्र के विकास में उनके असीमित योगदान के लिए ऋण स्वीकार करता हूं.

दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आज का ये कार्यक्रम इस बात का भी प्रमाण है कि एक वर्ष पहले दिल्ली ने जिस 'आपदा' से मुक्ति पाई, वो कितनी जरूरी थी। अगर यहां पर 'आपदा सरकार' (आम आदमी पार्टी सरकार) न होती तो ये मेट्रो फेज 4 प्रोजेक्ट बहुत पहले ही पूरा हो चुका होता। लेकिन 'आपदा वालों' ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्ली के लाखों लोगों की सुविधा को ताक पर रख दिया था.

पीएम मोदी ने कहा कि 'आपदा' वालों का तरीका था, काम कम और बहाने ज्यादा। आज दिल्ली में विकास का मॉडल है. पहले प्रोजेक्ट फाइलों में दम तोड़ते थे, आज प्रोजेक्ट जमीन पर उतरते हैं। यहां भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली के चौतरफा विकास में तेजी आई है.