जरुरी जानकारी | अडाणी ऐंटरप्राइजिज का दूसरी तिमाही मुनाफा 436 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी एंटरप्राइजिज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 435.73 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बुधवार को यह सूचना दी।
नयी दिल्ली, चार नवंबर अडाणी एंटरप्राइजिज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 435.73 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बुधवार को यह सूचना दी।
एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 10.06 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: दिल्ली कोरोना वायरस की ‘तीसरी लहर’ का सामना कर रही : केजरीवाल.
गौतम अडाणी के नेतृत्व वाली इस कंपनी ने बाजार को बताया कि इए बार जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय पिछले साल की इसी अवधि के 8,626.94 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,312.14 करोड़ रुपये हो गई।
इसी दौरान कंपनी का कुल खर्च 8,788.59 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल इसी तिमाही में 8,571.75 करोड़ रुपये था।
यह भी पढ़े | लड़की ने कहा ‘आंटी’ महिला ने कर दिया ये काम, यूपी के एटा की घटना.
कंपनी ने कहा है कि ब्याज, मूल्यह्रास, कर तथा अन्य अदायगी से पूर्व उसका मुनाफा 76 प्रतिशत की ऊंची बढ़त के साथ 951 करोड़ रुपये रहा। खनन सेवा और सौर विनिर्माण कारोबार में गतिविधियां बढ़ने से उसका परिचालन मुनाफा बढ़ा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)