एजेंसी न्यूज
ताजा खबरें | सरकार ने किसानों के खिलाफ जंग छेड़ी, देश की छवि धूमिल हुई : कांग्रेस
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस ने सोमवार को सरकार पर किसानों के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप लगाया, साथ ही बालाकोट एयर स्ट्राइक से पहले कथित तौर पर जानकारी लीक किये जाने और गत गणतंत्र दिवस पर कुछ उपद्रवी तत्वों के लाल किले में घुसने एवं धार्मिक ध्वज लगाने से जुड़े घटनाक्रम की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग की ।
खेल की खबरें | मैं चाहता हूं कि इशांत 400 टेस्ट विकेट लेकर भविष्य के तेज गेंदबाजों के लिए ‘रोडमैप’ बनाये: अश्विन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की पिछले 14 वर्षों की मेहनत को अनुकरणीय करार देते हुए अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह चाहते है कि उनका यह साथी गेंदबाज टेस्ट मैचों में 400 विकेट हासिल कर भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाजों के लिए एक ‘रोडमैप ’ तैयार करें।
देश की खबरें | केंद्र है निर्मम सरकार, गुजरात कभी बंगाल पर शासन नहीं कर पाएगा: ममता बनर्जी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चक्रवात अम्फान के बाद पश्चिम बंगाल को ‘‘मामूली रकम’’ अग्रिम के तौर पर देने को लेकर सोमवार को केंद्र को ‘निर्मम सरकार’ बताया और कहा कि ‘‘गुजरात कभी भी बंगाल पर शासन नहीं कर पाएगा। ’’
विदेश की खबरें | नेपाल-भारत सीमा मुद्दे का समाधान गंभीर राजनयिक प्रयासों एवं वार्ता के माध्यम से होना चाहिए : ओली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने कहा है कि भारत के साथ सीमा मुद्दे का समाधान गंभीर राजनयिक प्रयासों और राजनीतिक वार्ता के माध्यम से तथ्यों, साक्ष्यों, समानता, सम्मान और न्याय के साथ होना चाहिए, न कि नाहक प्रभाव एवं दबाव में झुककर होना चाहिए।
खेल की खबरें | इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच ने अपने बल्लेबाजों के रवैये को सही ठहराया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच जोन लुईस ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन चाय के बाद अपने बल्लेबाजों के रवैये को सही ठहराते हुए कहा कि चेपॉक की पेचीदा पिच पर तेजी से रन बनाना आसान नहीं था ।
देश की खबरें | केंद्र सरकार उत्तराखंड की मदद के लिए सभी कदम उठा रही है: मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को अचानक आई विकराल बाढ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार हर कदम उठा रही है।
जरुरी जानकारी | कृषि यांत्रिकीकरण योजना के लिए बजट में 1050 करोड़ रुपये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि कार्यों में मशीनों का उपयोग प्रोत्साहित करने के लिए लागू उप-मिशन योजना (एसएमएएम) के लिए वर्ष 2021-22 में के बजट में 1050 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
ताजा खबरें | कोरोना वायरस महामारी के पर्यटन पर प्रभाव का अध्ययन करा रही है सरकार
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने सोमवार को बताया कि ‘भारत में कोरोना वायरस महामारी : पर्यटन उद्योग से जुड़े परिवारों की आर्थिक क्षति एवं बहाली से संबंधित नीतियां’ विषयक अध्ययन करने के लिये राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (एनसीएईआर) को नियुक्त किया है।
विदेश की खबरें | पूर्व राष्ट्रपति की हत्या की साजिश मामले में अपराधी के प्रत्यर्पण पर भारत से वार्ता जारी : वीरशेकरा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के सार्वजनिक व्यवस्था मंत्री शरत वीरशेकरा ने सोमवार को कहा कि वर्ष 1999 में श्रीलंका की पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका भंडारनायके कुमारतुंगा की हत्या की साजिश रचने से संबंधित मामले में वांछित अपराधी के प्रत्यर्पण को लेकर भारत से वार्ता जारी है।
खेल की खबरें | एटीकेएमबी के खिलाफ बेंगलुरू के सामने लय जारी रखने की चुनौती
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र में अपनी खोई हुई लय फिर से हासिल कर ली है जिसे वह मंगलवार को यहां एटीके मोहना बागान के खिलाफ जारी रखना चाहेंगे।
खेल की खबरें | जोकोविच और सेरेना आसान जीत से दूसरे दौर में
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब को आठ बार जीत चुके जोकोविच ने रोड लावेर एरेना में जेरेमी चार्डी को सीधे सेटों में , 6-3, 6-1, 6-2 से हराया।
जरुरी जानकारी | आशीष कुमार माइति बने मथुरा रिफाइनरी के नए कार्यकारी निदेशक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आशीष कुमार माइति ने सोमवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख का पदभार संभाल लिया।
देश की खबरें | भाजपा नेता की कथित आत्महत्या की सीबीआई जांच के अनुरोध वाली याचिका का निपटारा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने भाजपा नेता देवेंद्र नाथ रॉय की कथित आत्महत्या से जुड़े एक मामले में जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित करने के अनुरोध वाली याचिका का सोमवार को निपटारा करते हुए कहा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय पहले ही इस मुद्दे पर गौर कर चुका है।
जरुरी जानकारी | दिल्ली को-ऑपरेटिव हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन ने आवास ऋण ब्याज दर घटाकर 6.75 प्रतिशत किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मकान खरीदारों के लिये अच्छी खबर है। दिल्ली को-ऑपरेटिव हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लि. ने आवास ऋण पर ब्याज दर 7.45 प्रतिशत से घटाकर 6.75 प्रतिशत कर दिया है।
जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी के रुख से स्थानीय तेल तिलहन कीमतों में सुधार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को मूंगफली, सोयाबीन, बिनौला,कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।
देश की खबरें | बेराजगारों से ठगी के आरोप में महिला गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरबा जिले की पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर चार लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।
देश की खबरें | वायनाड वन्यजीव अभयारण्य के आसपास के क्षेत्र को संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने संबंधी केंद्र की अधिसूचना के खिलाफ हड़ताल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायनाड वन्यजीव अभयारण्य के आसपास एक निर्दिष्ट क्षेत्र को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (ईएसजेड) के रूप में वर्गीकृत करने संबंधी केंद्र सरकार की मसौदा अधिसूचना के खिलाफ सोमवार को यहां दिनभर का हड़ताल आयोजित किया गया।
देश की खबरें | जम्मू के ग्रीष्म अंचलों में कक्षा एक से आठ के लिए स्कूल खुले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्च कक्षाओं के लिए शैक्षणिक संस्थान फिर से खुलने के एक हफ्ते बाद जम्मू के ग्रीष्म अंचलों के अधिकांश स्कूल कक्षा 1 से 8 की कक्षाओं के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्त अनुपालन के साथ फिर से शुरू हो गए।
देश की खबरें | पंजाब निकाय चुनाव के दौरान चुनाव चिह्न ''ट्रैक्टर पर बैठा किसान'' की सबसे अधिक मांग रही
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न के तौर पर ''ट्रैक्टर पर बैठा किसान'' की सबसे अधिक मांग रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | शरीर भले ही साथ ना दे लेकिन गेंदबाजी से प्यार मेरी प्रेरणा रहता है : अश्विन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गेंदबाजों की कब्रगाह पिच पर करीब 73 ओवर डालना आसान नहींहै लेकिन गेंदबाजी से रविचंद्रन अश्विन को इतनी खुशी मिलती है कि वह विषम परिस्थितियों में शरीर पर पड़ने वाले बोझ को भी भूल जाते हैं ।