एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित देश के कई राज्यों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के कई राज्यों में कोविड-19 के दैनिक मामले तेजी से बढ़े हैं। अलग-अलग राज्यों की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन और स्वास्थ्य अधिकारियों से यह जानकारी मिली है।
जरुरी जानकारी | सरकार का व्हाट्सऐप पर कोरोना हेल्पडेस्क चैटबोट के उपयोगकर्ताओं की संख्या तीन करोड़ के पार पहुंची
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार का कोरोना वायरस संबंधित सूचना के साथ लोगों की मदद के लिये व्हाट्सऐप पर शुरू किये गये आधिकारिक ‘चैटबोट’ का उपयोग करने वालों की संख्या तीन करोड़ को पार कर गयी है। एक सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | न्यायाधीशों को आर्थिक, राजकोषीय नियमन के मामलों में बहुत सोच-विचार कर हस्तक्षेप करना चाहिए: न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायाल ने मंगलवार को कहा कि न्यायाधीशों को आर्थिक और राजकोषीय नियामकीय ममलों में हस्तक्षेप करने में ‘काफी सावधानीपूवर्क’ कदम बढ़ानरा चाहिए क्योंकि वे ऐसे विषयों के कोई विशेषज्ञ नहीं होते।
देश की खबरें | सबूत दिखाते हैं कि सुनंदा पुष्कर की मौत न तो आत्महत्या थी और ना ही हत्या : थरूर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से जुड़े मामले में आरोपी कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने उन्हें बरी किए जाने का अनुरोध करते हुए दिल्ली की एक अदालत में मंगलवार को दलील दी कि साक्ष्य दर्शाते हैं कि पुष्कर की मौत ना तो आत्महत्या थी और ना ही हत्या।
देश की खबरें | मस्जिदों के लाउडस्पीकर से ध्वनि की मात्रा अदालत के आदेश के अनुसार तय की जाए: उप्र के मंत्री ने कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने मंगलवार को बलिया के जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर कहा कि मस्जिदों में लाउडस्पीकरों की ध्वनि की मात्रा अदालत के आदेशों के अनुसार निर्धारित की जानी चाहिए। मंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि इसके चलते उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कठिनाई हो रही है।
देश की खबरें | 45 साल से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए एक अप्रैल से को-विन पर पंजीकरण शुरू होगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से 45 साल या इससे अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण अभियान में शामिल करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की खातिर पत्र लिखा और कहा कि को-विन पोर्टल पर इन लोगों का पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा।
देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1,100 से ज्यादा नए मामले सामने आए, चार मरीजों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 1,101 नए मामले सामने आए। पिछले तीन महीनों में मरीजों की एक दिन में यह सर्वाधिक संख्या है। वहीं, संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | भारत ने पाकल दुल, लोअर कलनाई परियोजनाओं के डिजाइन को उचित ठहराया, पाकिस्तान ने की आपत्ति
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और पाकिस्तान के सिंधु आयोग के आयुक्तों की मंगलवार को यहां हुई बैठक के दौरान पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में पाकल दुल और लोअर कलनाई पनबिजली संयंत्रों के डिजाइन पर आपत्ति जताई और अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद लद्दाख की परियोजनाओं पर अधिक जानकारी मांगी, जबकि भारत ने इस परियोजनाओं के डिजाइन पर अपने रुख को उचित ठहराया।
देश की खबरें | वाजे की हिरासत मांगेगी एटीएस, फडणवीस ने कहा-पवार को सही जानकारी नहीं दी गई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को कहा कि निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में ‘‘प्रमुख आरोपी’’ है और उसकी हिरासत मांगने के लिए यहां एनआईए अदालत से संपर्क किया जाएगा।
देश की खबरें | राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है : कंगना रनौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री कंगना रनौत ने चौथी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर कहा कि वह राष्ट्रीय महत्व के विषयों में दिलचस्पी रखती हैं, लेकिन उनका ‘राजनीति से कोई लेना-देना नहीं’ है।
देश की खबरें | अदालत ने भारती को सुनाई गई दो साल कारावास की सजा बरकरार रखी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने आप विधायक सोमनाथ भारती को एम्स के सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने के मामले में सुनाई गई दो साल कारावास की सजा को मंगलवार को बरकरार रखा, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
जरुरी जानकारी | नीति आयोग सार्वजनिक उपक्रमों की संपत्ति बाजार पर चढ़ाने को लेकर सौदा सलाहकारों की समिति बनाएगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग ने सार्वजनिक उपक्रमों की संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने (बिक्री या पट्टे पर देना) और विनिवेश प्रकिया को आगे बढ़ाने के लिये सौदा सलाहकारों की समिति बनाने का निर्णय किया है।
देश की खबरें | लठमार होलीः बरसाना में फुहारों के बीच हुरियारो पर बरसी लाठियां, अलौकिक आनंद में डूबे श्रद्धालु
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन यानि मंगलवार को मथुरा जनपद के बरसाना कस्बे में एक बार फिर कृष्णयुगीन होली का वह अलौकिक दृश्य देखने को मिला जब लठमार होली खेलने के लिए नंदगांव से हुरियारे यहां पहुंचे। गली से गुजरती राधारानी और उनकी सखियों ने ठिठोली पर कृष्ण और उनके सखाओं की प्रेम में पगी लाठियों से खबर ली।
जरुरी जानकारी | कर्ज किस्त रोक अवधि के दौरान कर्जदाताओं से कोई चक्रवृद्धि, दंडात्मक ब्याज नहीं लिया जाएगा: न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कर्जदाताओं को बड़ी राहत दी। उसने निर्देश दिया कि छह महीने की ऋण किस्त अदायगी पर रोक को लेकर उधारकर्ताओं से कोई चक्रवृद्धि या दंडात्मक ब्याज नहीं लिया जाएगा और यदि पहले ही इस तरह की कोई राशि ली जा चुकी है, तो उसे वापस या कर्ज की अगली किस्त में समायोजित किया जाएगा।
देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, 480 नये मामले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 480 नये मामले मंगलवार को आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,26,506 हो गई है। वहीं इस घातक संक्रमण से राज्य में चार और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालो की संख्या 2,807 हो गई है।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में अब प्रशासन की अनुमति के बाद ही निकलेगा जुलूस, सतर्कता बरतने के निर्देश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश शासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए होली सहित अन्य पर्वों तथा पंचायत चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार को सभी जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करते हुए राज्य में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिये। इसके तहत सुरक्षित दूरी का पालन करने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर हर व्यक्ति को मास्क लगाना जरूरी होगा तथा बिना अनुमति के जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा।
देश की खबरें | इस्पात संयंत्र में हादसा, एक मजदूर की मौत, छह अन्य घायल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में इस्पात संयंत्र में मंगलवार को हुई दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है तथा छह अन्य मजदूर घायल हो गए हैं।
देश की खबरें | कांग्रेस उसी तरह की ‘विभाजनकारी राजनीति’ कर रही है जिससे देश का बंटवारा हुआ था : आदित्यनाथ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विपक्षी कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह उसी तरह की ‘‘विभाजनकारी राजनीति’’ कर रही है, जिससे 1947 में देश का बंटवारा हुआ था और उसकी ‘‘यही मनोवृत्ति’’ असम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एआईयूडीएफ के साथ उसके गठबंधन से स्पष्ट है।
देश की खबरें | समन्वित प्रयासों से कोरोना वायरस की दूसरी लहर को राजस्थान आने से रोकें: गहलोत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में अचानक फिर बढ़ोतरी होने पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राज्य पहले की तरह इस वायरस से सुरक्षित बना रहे इसके लिए जरूरी है कि टीकाकरण पर जोर देने के साथ ही नये दिशानिर्देशों का प्रभावी अनुपालन हो।
देश की खबरें | भारत अफगानिस्तान में शांति लाने से जुड़ी सहमति निर्माण प्रक्रिया का हिस्सा है: आतमर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ आतमर ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत अफगानिस्तान में शांति कायम करने से जुड़ी क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहमति निर्माण प्रक्रिया का हिस्सा है और उनका देश उसमें नयी दिल्ली के लिए बड़ी भूमिका चाह रहा है।