देश की खबरें | महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित देश के कई राज्यों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के कई राज्यों में कोविड-19 के दैनिक मामले तेजी से बढ़े हैं। अलग-अलग राज्यों की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन और स्वास्थ्य अधिकारियों से यह जानकारी मिली है।

मुंबई, 23 मार्च देश के कई राज्यों में कोविड-19 के दैनिक मामले तेजी से बढ़े हैं। अलग-अलग राज्यों की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन और स्वास्थ्य अधिकारियों से यह जानकारी मिली है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 28,699 नए मामले सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की यह संख्या पिछले साल के 20 नवंबर के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा है। यहां अब 2,30,641 मरीजों का उपचार चल रहा है। मुंबई में 3,514 नए मामले सामने आए, जबकि पुणे में 5,722 नए मामले सामने आए।

कर्नाटक में चार महीने के अंतराल के बाद कोविड-19 के 2,010 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि यहां अब 15,595 मरीजों का उपचार चल रहा है।

केरल में कोविड-19 के 1,985 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख से ज्यादा हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,517 हो गई।

ओडिशा में कोविड-19 के 113 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर यहां 3,39,076 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां अब 898 मरीजों का उपचार चल रहा है।

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 492 नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले दो महीने में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हालिया बुलेटिन में बताया गया कि यहां अब 2,616 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 157 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,679 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में दो और मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यहां अब 1,410 मरीजों का उपचार चल रहा है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर यहां 6,208 हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 42 मरीजों का उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\