एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | कांग्रेस कभी भी भीमराव आंबेडकर की सोच और नीतियों पर खरी नहीं उतर सकती: मायावती
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को पूर्व सांसद उदित राज की ‘अब मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है’ वाली टिप्पणी के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कभी भी संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की सोच और नीतियों पर खरी नहीं उतर सकती।
देश की खबरें | सरपंच की हत्या के मामले में एक आरोपी अब तक फरार, यह अस्वीकार्य है: सुले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने मंगलवार को बीड के सरपंच की हत्या के मामले में फरार आरोपी को दो महीने बाद भी गिरफ्तार न किये जाने पर महाराष्ट्र प्रशासन की आलोचना की।
देश की खबरें | आंध्र प्रदेश सरकार लाल चंदन की लकड़ी की नीलामी 28 फरवरी से करेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश सरकार 28 फरवरी से वैश्विक ई-निविदा और ई-नीलामी के माध्यम से 906 मीट्रिक टन लाल चंदन लकड़ी की नीलामी करेगी।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान : अशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में आतंकी हमले में पाकिस्तान के चार सैनिक मारे गए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों पर पहले हुए हमले का जवाब दे रहे सुरक्षा बलों पर रात में घात लगाकर आतंकवादियों ने हमला कर दिया और इस बीच हुई गोलीबारी में चार सैनिक मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | केरल के उद्यमशीलता विकास की प्रशंसा वाले थरूर के लेख से जुड़ा विवाद बंद अध्याय है: कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंगलवार को कहा कि पार्टी नेता शशि थरूर के, केरल में वामपंथी सरकार के नेतृत्व में उद्यमशीलता के विकास की प्रशंसा वाले लेख से जुड़ा विवाद अब एक बंद अध्याय है।
देश की खबरें | जम्मू के आईजीपी ने संभावित सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ाने का आह्वान किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन टूटी ने कठुआ जिले में अग्रिम सैन्य ठिकानों का दौरा करते हुए किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ाने और सक्रिय कदम उठाने का आह्वान किया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | कोहली की एक झलक, श्रेयस के आटोग्राफ, भारतीय क्रिकेटरों के लिये दीवानगी दुबई में भी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रहमान जैद मस्कट से हैं और फातिमा ओमान से । भारत के सुपरस्टार क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिये उन्होंने घंटों इंतजार किया और आखिर उनका सपना सच हो गया ।
मैने इस्तीफा नहीं दिया है, कार्यकाल पूरा करूंगी: आईओए पैनल छोड़ने की खबरों पर बोली मैरी कॉम
Bhashaभारतीय ओलंपिक संघ के खिलाड़ी आयोग की अध्यक्ष और महान मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम ने मंगलवार को इन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है .
देश की खबरें | मायावती के ‘दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार, लालच’ के बावजूद बसपा की ‘राजनीतिक ताकत बरकरार’ रही: उदित राज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व सांसद उदित राज ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उनके ‘‘दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार और लालच’’ के बावजूद उनकी ‘‘राजनीतिक ताकत लंबे समय तक बरकरार रही’’। उन्होंने यह भी कहा कि मायावती ने "सामाजिक आंदोलन का गला घोंट दिया है" और "अब मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है।’’
देश की खबरें | 26वे सीईसी के रूप में शपथ लेंगे ज्ञानेश कुमार, अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण में निभाई थी भूमिका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने और राम मंदिर ट्रस्ट के गठन संबंधी सरकार के कदमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ज्ञानेश कुमार बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) का पदभार ग्रहण करेंगे।
देश की खबरें | अदालत ने पीथमपुर संयंत्र में यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट निपटान के ‘परीक्षण’ की अनुमति दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार को भोपाल स्थित बंद पड़े यूनियन कार्बाइड कारखाने से निकले 40 वर्ष पुराने रासायनिक कचरे को धार जिले के पीथमपुर क्षेत्र में निपटान का परीक्षण करने की मंगलवार को अनुमति दे दी।
देश की खबरें | तमिलनाडु: दो गैर-ब्राह्मण पुजारियों ने गर्भगृह में प्रवेश और अभिषेक में शामिल होने की अनुमति मांगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिरुचिरापल्ली के लोकप्रिय कुमारवयालुर सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के दो गैर-ब्राह्मण पुजारियों ने मंगलवार को आरोप लगाया कि 2021 में उनकी नियुक्ति के बाद से उन्हें मंदिर के गर्भगृह के अंदर कभी नहीं जाने दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से गृभगृह के अंदर उनके प्रवेश के लिए कदम उठाने की अपील की।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में किया कतर के अमीर का स्वागत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की।
देश की खबरें | कांग्रेस अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ है: पित्रोदा के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के चीन पर दिए गए बयान की निंदा की और कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का ‘हाथ’ अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ है।
देश की खबरें | न्यायालय की सुनवाई से 48 घंटे पहले सीईसी का चयन गरिमा के प्रतिकूल: राहुल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ऐसे समय मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन का निर्णय आधी रात को लेना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए गरिमा के प्रतिकूल है, जब चयन समिति की संरचना और प्रक्रिया को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है और 48 घंटे से भी कम समय में सुनवाई होनी है।
जरुरी जानकारी | चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर बेंगलुरू में पहला एशिया-प्रशांत अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साइबर सुरक्षा समाधान प्रदाता चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि वह बेंगलुरु में अपना पहला एशिया-प्रशांत अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है।
देश की खबरें | ओडिशा के केआईआईटी में नेपाली छात्रों से दुर्व्यवहार का आरोप, मृतका के पिता ने जताई नाराजगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के भुवनेश्वर में केआईआईटी (कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी) में एक छात्रावास में मृत पाई गई एक नेपाली छात्रा के पिता ने मंगलवार को आरोप लगाया कि इस निजी इंजीनियरिंग संस्थान ने नेपाल से आए छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया।
खेल की खबरें | दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स को बुधवार को महिला प्रीमियर लीग के अपने मैच में बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो पिछले मैच में नहीं चल सके थे ।
देश की खबरें | उप्र : विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पांच साल की बेटी ने स्केच बनाकर बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झांसी कोतवाली क्षेत्र की शिव परिवार कॉलोनी में एक विवाहित महिला की गला दबाकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
देश की खबरें | विस्फोट के दोषी की अलग कोठरी में रखे जाने के खिलाफ याचिका खारिज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉम्बे उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2010 में पुणे जर्मन बेकरी विस्फोट मामले में दोषी हिमायत बेग को किसी "मनोवैज्ञानिक आघात" का खतरा नहीं है। बेग ने शिकायत की थी कि उसे महाराष्ट्र की नासिक केंद्रीय जेल में पिछले 12 वर्षों से एकांत कारावास में रखा गया है।