एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | उपभोक्ता फोरम गिरफ्तारी का वारंट जारी नहीं कर सकता: कलकत्ता उच्च न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कहा है कि उपभोक्ता फोरम किसी निष्पादन कार्यवाही में गिरफ्तारी का वारंट जारी नहीं कर सकता है और वह केवल सिविल जेल में हिरासत का आदेश दे सकता है।
देश की खबरें | गर्भवती महिला की मौत मामले में पुणे के अस्पताल का अग्रिम भुगतान मांगना नियम विरुद्ध: समिति
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल द्वारा कथित तौर पर 10 लाख रुपए जमा न कराने पर गर्भवती महिला को भर्ती न करने और बाद में उसकी मौत होने के मामले की जांच कर रही समिति ने अस्पताल को उन नियमों का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया है, जो धर्मार्थ अस्पतालों को आपातकालीन मामलों में अग्रिम भुगतान मांगने से रोकते हैं।
देश की खबरें | बंगाल स्कूल नौकरी मामला : प्रदर्शन से पहले भाजपा के पूर्व सांसद हिरासत में लिए गए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को सोमवार को उस दौरान हिरासत में ले लिया गया जब वे स्कूली शिक्षकों के नौकरी से संबंधित मामले के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन करने वाले थे।
देश की खबरें | मतदान संबंधी वीवीपैट पर्चियों की हाथ से शत-प्रतिशत गिनती की याचिका न्यायालय में खारिज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मतगणना के दौरान मतों की इलेक्ट्रॉनिक गिनती कराये जाने के अलावा वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) पर्चियों की हाथ से शत-प्रतिशत गिनती किये जाने का निर्वाचन आयोग को निर्देश देने संबंधी याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया।
देश की खबरें | बदलापुर यौन उत्पीड़न मामला: पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी और एसआईटी जांच के आदेश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बम्बई उच्च न्यायालय ने बदलापुर में स्कूली बच्चियों से यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी अक्षय शिंदे की हिरासत में मौत के लिए जिम्मेदार ठहराए गए पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ सोमवार को महाराष्ट्र सरकार को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
जरुरी जानकारी | टाटा पावर को मुंबई में 100 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना लगाने की मंजूरी मिली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली कंपनी टाटा पावर को महाराष्ट्र विद्युत विनियामक आयोग (एमईआरसी) से 100 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) परियोजना स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है।
देश की खबरें | मुनंबम भूमि विवाद: न्यायिक आयोग की नियुक्ति रद्द करने संबंधी आदेश पर रोक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय की एक खंड पीठ ने एकल न्यायाधीश के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें मुनंबम भूमि विवाद की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा न्यायिक आयोग की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया था।
जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक शुरू, रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती की उम्मीद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक सोमवार को शुरू हुई। एमपीसी की बैठक में मुद्रास्फीति में नरमी और वृद्धि को तेज करने की जरूरत को देखते हुए प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की कटौती किए जाने की उम्मीद है।
देश की खबरें | एनटीए 'चूक': पैनल के सुझाव लागू करने के केंद्र के आश्वासन के बाद मामले का निपटारा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले साल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश (नीट-यूजी) परीक्षा आयोजित करने में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र ने विशेषज्ञ पैनल द्वारा सुझाए गए परीक्षा संबंधी सुधारों को लागू करने का सोमवार को आश्वासन दिया जिसके बाद उच्चतम न्यायालय ने इस मामले का निपटारा कर दिया।
देश की खबरें | महाराष्ट्र: आत्महत्या की कोशिश में घायल हुए लातूर के नगर आयुक्त को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के लातूर में खुद को गोली मारकर खुदकुशी के प्रयास में घायल हुए नगर आयुक्त को सोमवार सुबह बेहतर इलाज के लिए विमान से मुंबई ले जाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि भारत एक वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है क्योंकि हमारी विकास दर किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक मजबूत है।
देश की खबरें | वक्फ अधिनियम पर हंगामे के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर द्वारा वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल स्थगित करने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रस्ताव को नामंजूर किए जाने पर सोमवार को भारी हंगामा हुआ जिसके चलते सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
PBKS vs CSK IPL 2025: चेन्नई सुपरकिंग्स को मिलेगी पंजाब किंग्स से कड़ी चुनौती, बल्लेबाजों पर फिर एक बार होगी नजरें
Bhashaचेन्नई सुपरकिंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व जिस सबसे बड़ी समस्या का हल खोजना होगा वह महेंद्र सिंह धोनी की डेथ ओवरों में बड़े शॉट खेलने में नाकामी है.
देश की खबरें | बड़े शहरों में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहती हैं: कर्नाटक के गृह मंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में यहां वहां महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहती हैं, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के कारण शहर में शांति है।
जरुरी जानकारी | जेएलआर की बिक्री चौथी तिमाही में 1.1 प्रतिशत बढ़ी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर की वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में थोक बिक्री 1,11,413 इकाई रही जो गत वित्त वर्ष की समान तिमाही से 1.1 प्रतिशत अधिक है।
देश की खबरें | ओडिशा में एक ही परिवार के तीन लोग मृत पाए गए, आत्महत्या का संदेह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजाम जिले के पलिबंधा गांव में 45 वर्षीय एक महिला और उसके बेटे-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
देश की खबरें | न्यायालय ने लालू के करीबी की जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर विचार से किया इनकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को भारतीय रेलवे में भूमि के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के करीबी सहयोगी और व्यवसायी अमित कत्याल को दी गई जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।
देश की खबरें | अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम चौकी का दौरा किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रशासित प्रदेश आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कठुआ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की अग्रिम चौकी का सोमवार को दौरा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | वक्फ कानून: विपक्षी दलों ने रीजीजू के लिए ‘‘लाल कालीन बिछाने पर’’ उमर की आलोचना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को यहां एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप उद्यान में केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात की लेकिन विपक्षी दलों ने इस मुलाकात की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘‘वक्फ कानून संबंधी भाईचारा’’ करार दिया।
देश की खबरें | वक्फ विधेयक पर कार्यस्थगन प्रस्ताव खारिज होने की हुर्रियत और पीडीपी ने की निंदा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने सोमवार को वक्फ मुद्दे पर कार्य स्थगन प्रस्ताव खारिज करने के लिए जम्मू कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष की आलोचना की।