एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | भारत विरोधी गतिविधियां जारी रहीं तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देंगे : अनुराग ठाकुर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को पाकिस्तान पर सीमा पर अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पड़ोसी देश भारत विरोधी गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे पूरी तरह मिटा दिया जाएगा।
देश की खबरें | आईबी अधिकारी की हत्या का मामला: ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय ने पुलिस से जवाब मांग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की उस याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा, जिसमें फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या से संबंधित एक मामले में नियमित जमानत की मांग की गई है।
जरुरी जानकारी | स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के शीर्ष प्रबंधन में बदलाव की घोषणा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कार विनिर्माता स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने सोमवार को अपने शीर्ष प्रबंधन में बदलाव की घोषणा की। आशीष गुप्ता को स्कोडा इंडिया का नया ब्रांड निदेशक नियुक्त किया है जबकि नितिन कोहली को फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स का ब्रांड निदेशक बनाया गया है।
देश की खबरें | जापान के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का असम दौरा संपन्न
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जापान के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को असम की तीन दिवसीय यात्रा पूरी की, जिस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की और कई स्थानों का दौरा किया।
खेल की खबरें | गेंदबाजों को आखिरकार कुछ स्विंग मिल सकती है: शमी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मानना है कि आईपीएल 2025 में गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध हटाने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कदम ने इस टी20 लीग में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बहाल कर दिया है जो लंबे समय से गेंदबाजों के लिए कब्रगाह रही है।
देश की खबरें | न्यायालय ने यूट्यूब चैनल ‘4पीएम’ को ब्लॉक करने के खिलाफ याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को यूट्यूब चैनल ‘4पीएम’ पर रोक लगाने के आदेश को रद्द करने के अनुरोध वाली वाली याचिका पर केंद्र और अन्य से जवाब मांगा।
यानिक सिनर का डोपिंग प्रतिबंध खत्म, इटालियन ओपन में करेंगे वापसी
Bhashaसिनर ने इस साल के शुरू में लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है. इसके बाद उन्हें विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के साथ हुए समझौते के तहत तीन महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा था।
विदेश की खबरें | अंतरिक्ष यात्री किसे कहा जा सकता है, निजी अंतरिक्ष यात्राओं से पैदा हुई बहस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नॉटिंघम, पांच मई (द कन्वरसेशन) हाल में जेफ बेजोस के ब्लू ऑरिजिन अंतरिक्ष यान से संपन्न हुई महिलाओं की अंतरिक्ष उड़ान के बाद इस बात पर चर्चा छिड़ गई है कि ‘एस्ट्रोनॉट’ (अंतरिक्ष यात्री) किसे कहा जाना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवहन मंत्री सीन डफी ने उड़ान पर मौजूद लोगों को अंतरिक्ष यात्री कहे जाने पर आपत्ति जताई है जिनमें गायिका कैटी पेरी और पत्रकार गेल किंग भी शामिल थीं।
देश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब केवल प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि एक वैश्विक जनांदोलन : राज्यपाल पटेल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब केवल एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं, बल्कि एक वैश्विक जनांदोलन बन चुका है।
जरुरी जानकारी | एसईजेड को आंशिक रूप से रद्द करने के लिए चार डेवलपर ने सरकार से मांगी मंजूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा स्टील, इन्फोसिस लिमिटेड और ईएलसीओटी लिमिटेड समेत चार डेवलपर ने अपने विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) को आंशिक रूप से रद्द करने के लिए सरकार से संपर्क किया है।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: विभिन्न संगठनों के आह्वान पर बंद रहे वृन्दावन के बाजार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने हुए आतंकवादी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थानीय हिन्दूवादी संगठनों के आह्वान पर वृन्दावन के व्यापारियों ने सोमवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | नीमराणा होटल गोलीबारी मामले की जांच के तहत राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में एनआईए की छापेमारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी अर्श डल्ला से जुड़े ‘2024 के नीमराणा होटल गोलीबारी हमले’ की साजिश की जांच के लिए राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में 10 स्थानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान से मिली।
देश की खबरें | वोट बैंक के लिए वक्फ संशोधन कानून का विरोध कर रही है कांग्रेस: यादव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 के बारे में अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि मुस्लिम समूहों और लोगों के पास वक्फ करने, उसका प्रबंधन करने और उसे विनियमित करने के अधिकार बरकरार रहेंगे।
जरुरी जानकारी | सकारात्मक संकेतों से शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 295 अंक चढ़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों का निवेश जारी रहने और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज गिरावट आने के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स में 295 अंक और निफ्टी में 114 अंक की तेजी दर्ज की गई।
देश की खबरें | विभिन्न दलों के नेताओं ने पुणे में मूर्ति को अपवित्र करने की निंदा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक मंदिर में मूर्ति को कथित रूप से अपवित्र करने की घटना की निंदा की है तथा इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार को पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए मेडिकल जांच और चरित्र सत्यापन प्रक्रिया के दौरान एक व्यक्ति को अभ्यर्थी बनकर उपस्थित होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | जापान ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को अपने जापानी समकक्ष जनरल नकातानी के साथ व्यापक वार्ता की। इस दौरान आतंकवाद की समस्या और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की सैन्य गतिविधियों के मद्देनजर द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा हुई।
जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में रेपो दर में कुल 1.5 प्रतिशत तक कटौती संभव: एसबीआई अध्ययन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक)(आरबीआई) चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति को काबू में रखने के साथ ही नीतिगत दरों में कुल 1.25-1.5 प्रतिशत तक कटौती कर सकता है। एसबीआई रिसर्च के एक अध्ययन में सोमवार को यह अनुमान जताया गया।
देश की खबरें | ट्रंप के फैसले से हॉलीवुड अमेरिका से बाहर जाने पर मजबूर हो जाएगा: शेखर कपूर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्मकार शेखर कपूर ने अमेरिका में आयातित फिल्मों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने की धमकी देने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोमवार को आलोचना की और कहा कि यह कदम उल्टा पड़ सकता है और इसके कारण हॉलीवुड फिल्मकार देश छोड़ने को मजबूर हो सकते हैं।
देश की खबरें | नकदी विवाद: न्यायालय की समिति ने न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ आरोपों पर सीजेआई को रिपोर्ट सौंपी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित तीन न्यायाधीशों की समिति ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास से नकदी बरामदगी के आरोपों पर भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है।