यानिक सिनर का डोपिंग प्रतिबंध खत्म, इटालियन ओपन में करेंगे वापसी
सिनर ने इस साल के शुरू में लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है. इसके बाद उन्हें विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के साथ हुए समझौते के तहत तीन महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा था।
सिनर ने इस साल के शुरू में लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है. इसके बाद उन्हें विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के साथ हुए समझौते के तहत तीन महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा था.
इटालियन ओपन में यह पहला अवसर होगा जब कोई स्थानीय खिलाड़ी विश्व के नंबर एक खिलाड़ी के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगा. इटालियन ओपन 25 मई से शुरू होने वाले साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन से पहले आखिरी बड़ा क्लेकोर्ट टूर्नामेंट है.
सिनर को पहले दौर में बाई मिली है. वह शुक्रवार या शनिवार को अपना पहला मैच खेलेंगे.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)