देश की खबरें | जापान के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का असम दौरा संपन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जापान के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को असम की तीन दिवसीय यात्रा पूरी की, जिस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की और कई स्थानों का दौरा किया।

गुवाहाटी, पांच मई जापान के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को असम की तीन दिवसीय यात्रा पूरी की, जिस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की और कई स्थानों का दौरा किया।

असम की कैबिनेट मंत्री नंदिता गरलोसा ने शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रतिनिधिमंडल को विदाई दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष, नुकागा फुकुशिरो के नेतृत्व में जापानी प्रतिनिधिमंडल ने असम की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पूरी की। खेल और युवा कल्याण मंत्री, नंदिता गोरलोसा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें विदाई दी।’’

पचास से अधिक सदस्यों वाला प्रतिनिधिमंडल शनिवार शाम को गुवाहाटी पहुंचा था।

यहां आगमन के तुरंत बाद, फुकुशिरो और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की और आपसी हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने बाद में राज्यपाल और असम विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनके सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में भाग लिया।

प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को अमीनगांव में एक आगामी जापान-सहायता प्राप्त कौशल प्रशिक्षण केंद्र और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी तथा जगीरोड में टाटा के प्रस्तावित सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि फरवरी में उनके जापान दौरे के बाद से यह राज्य का चौथा उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल दौरा था।

भारत में जापानी राजदूत दो बार राज्य में आए, एक उद्योग प्रतिनिधिमंडल ने ‘एडवांटेज असम’ व्यापार शिखर सम्मेलन में भाग लिया और बुद्धिजीवियों का एक दल भी बैठक के लिए यहां आया था।

शर्मा ने कहा कि राज्य जापान से निवेश की संभावना तलाश रहा है और लगातार हो रहे उच्च स्तरीय दौरे सकारात्मक संकेत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\