देश की खबरें | भारत विरोधी गतिविधियां जारी रहीं तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देंगे : अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को पाकिस्तान पर सीमा पर अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पड़ोसी देश भारत विरोधी गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे पूरी तरह मिटा दिया जाएगा।

हमीरपुर (हिमाचल), पांच मई पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को पाकिस्तान पर सीमा पर अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पड़ोसी देश भारत विरोधी गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे पूरी तरह मिटा दिया जाएगा।

पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के विरोध में पार्टी की ओर से यहां गांधी चौक पर आयोजित एक जिला स्तरीय रैली को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उचित समय पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा।

हमीरपुर से मौजूदा सांसद ठाकुर ने कहा, “अगर पाकिस्तान भारत विरोधी हरकतें करता रहेगा, तो उसे विश्व की राज्य व्यवस्था से पूरी तरह मिट जाएगा।”

शिमला में भाजपा नेताओं ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा और राज्य में कानूनी या अवैध तरीके से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की तत्काल पहचान कर उन्हें वापस उनके देश भेजने की मांग की।

इसके अलावा लोअर बाजार क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए मार्च भी निकाला।

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि राज्य में पाकिस्तानियों को नहीं रखा जा सकता।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 17 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए गए हैं। बिंदल ने कहा कि अगर राज्य सरकार पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस नहीं भेजती, तो भाजपा जल्द ही एक 'जागरण अभियान' चलाएगी।

रैली को संबोधित करते हुए ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि जहां एक ओर केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक कदम उठाते हुए भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस विषय पर गंभीर नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस सरकार केंद्र के फैसलों का समर्थन करती है, वहीं दूसरी ओर इसके कुछ नेता "अनावश्यक बयानबाजी" कर रहे हैं।

पार्टी की ओर से कुल्लू, ऊना, लाहौल-स्पीति और अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शन आयोजित किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\