एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | 'अश्लील' सामग्री परोसने के कारण अल्ट, उल्लू समेत 25 ओटीटी ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने अश्लील, अभद्र और कुछ मामलों में पोर्नोग्राफिक सामग्री प्रसारित करने के कारण उल्लू, अल्ट और देसीफ्लिक्स सहित 25 ओटीटी मंचों की वेबसाइटों और ऐप को बंद करने का आदेश दिया है।
विदेश की खबरें | ड्वेन जॉनसन ने रेसलर हल्क होगन के निधन पर शोक जताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने रेसलर हल्क होगन के निधन पर शोक जताया और उन्हें अपना ‘बचपन का हीरो’ करार दिया।
देश की खबरें | नवी मुंबई में मर्सिडीज कार की बोनट पर युवती ने ‘ऑरा फार्मिंग’ किया, दो युवकों पर मामला दर्ज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में चलती कार के बोनट पर एक युवती को ‘ऑरा फार्मिंग’ करने देने की अनुमति देने के आरोप में 24 साल के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | न्यायमूर्ति वर्मा को पद से हटाने की कार्यवाही लोकसभा में शुरू होगी: रीजीजू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कहा कि भ्रष्टाचार के एक संदिग्ध मामले में आरोप का सामना कर रहे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को न्यायाधीश के पद से हटाने का प्रस्ताव लोकसभा में लाया जाएगा।
देश की खबरें | मिजोरम में दो दिन में आठ किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त, म्यामां नागरिक सहित पांच गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम आबकारी एवं मादक पदार्थ विभाग और असम राइफल्स ने गत दो दिनों में विभिन्न अभियानों में 8.63 किलोग्राम मेथामफेटामीन टैबलेट जब्त की हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | जदयू-भाजपा तेजस्वी की ‘हत्या’ की साजिश रच रही है : राबड़ी देवी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव से पहले उनके बेटे तेजस्वी यादव की ‘‘हत्या’’ की ‘‘साजिश’’ रची है।
जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 86.52 पर बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 86.52 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
देश की खबरें | महबूबा ने संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर की हत्या के मामले में जांच की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू में पुलिस और आरोपियों के बीच हुई गोलाबारी में एक कथित मादक पदार्थ तस्कर की मौत की घटना की समयबद्ध जांच की मांग की है।
देश की खबरें | कारगिल विजय दिवस : सेना ने ड्रोन शो के माध्यम से प्रौद्योगिकी विकास की झलक दिखाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना ने शुक्रवार को 26वें कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर यहां ड्रोन शो का आयोजन किया। इसमें पाकिस्तान के साथ 1999 में हुए युद्ध के बाद से सीमा सुरक्षा में हुई तकनीकी प्रगति को रेखांकित किया गया।
देश की खबरें | ओबीसी को आगे लाना है, कांग्रेस शासित राज्यों में शुरू होंगी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए योजनाएं: खरगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ने अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) को आगे लाने के लिए योजना बनाई है तथा पार्टी शासित राज्यों में इस वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं शुरू की जाएंगी।
जरुरी जानकारी | बिकवाली दबाव में बाजार एक माह के निचले स्तर पर, सेंसेक्स 721 अंक फिसला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच वित्तीय, आईटी और तेल एवं गैस शेयरों में भारी बिकवाली होने से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सेंसेक्स 721 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी में 225 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
देश की खबरें | बिहार विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने है और ऐसे में माना जा रहा है कि यह मौजूदा विधानसभा का आखिरी सत्र था।
देश की खबरें | मराठवाड़ा विश्वविद्यालय ने 'अनियमितताएं’ सामने आने पर 113 कॉलेजों में स्नातकोत्तर में दाखिला रोका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्रपति संभाजीनगर स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय ने चार जिलों में उससे संबद्ध 113 कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन रोक दिया है, क्योंकि इन संस्थानों में अनियमितताएं होने का पता चला था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप; जयपुर में प्राथमिकी दर्ज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जयपुर में मामला दर्ज किया गया है।
देश की खबरें | किसी लड़की के साथ महज दोस्ती पुरुष को सहमति के बिना यौन संबंध बनाने का अधिकार नहीं देती: अदालत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि किसी लड़की के साथ महज दोस्ती किसी पुरुष को उसकी सहमति के बिना उसके साथ यौन संबंध बनाने का अधिकार नहीं देती। अदालत ने नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोपी व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज कर दी।
देश की खबरें | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया कि 50 से कम हथियार शत्रु को वार्ता की मेज पर ला सकते हैं:वायुसेना उपप्रमुख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह दिखा दिया है कि कैसे 50 से भी कम हथियारों से दुश्मन को बातचीत की मेज पर लाया जा सकता है। उन्होंने इसे एक ऐसा उदाहरण बताया जिसका अध्ययन किया जाना चाहिए।
Indian Men's Hockey Team: भारतीय पुरुष हॉकी टीम चार मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी
Bhashaभारतीय पुरुष हॉकी टीम आगामी एशिया कप की तैयारियों के तहत 15 से 21 अगस्त तक पर्थ में होने वाली चार मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम 15, 16, 19 और 21 अगस्त को छठे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना करेगी. सभी मैच पर्थ में खेले जाएंगे.
देश की खबरें | नीतीश ने काले कपड़े पहन कर विधानमंडल में आने को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों की आलोचना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में राज्य विधानमंडल के दोनों सदस्यों में विपक्षी दलों के सदस्यों के काले कपड़े पहन कर आने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को उनकी आलोचना की।
देश की खबरें | बागपत में आग में झुलसा युवक, परिजन ने पत्नी को बताया जिम्मेदार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दोघट थानाक्षेत्र में 25 वर्षीय युवक को पीटने के बाद कथित तौर पर आग लगा दी गई, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया।
जरुरी जानकारी | सरकार का हरित इस्पात की सार्वजनिक खरीद को अनिवार्य बनाने पर विचार: अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार हरित इस्पात की सार्वजनिक खरीद को अनिवार्य बनाने के तौर-तरीकों पर विचार कर रही है, जो पारंपरिक रूप से कार्बन उत्सर्जन के साथ बने इस्पात से बदलाव की दिशा में एक कदम है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।