देश की खबरें | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया कि 50 से कम हथियार शत्रु को वार्ता की मेज पर ला सकते हैं:वायुसेना उपप्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह दिखा दिया है कि कैसे 50 से भी कम हथियारों से दुश्मन को बातचीत की मेज पर लाया जा सकता है। उन्होंने इसे एक ऐसा उदाहरण बताया जिसका अध्ययन किया जाना चाहिए।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह दिखा दिया है कि कैसे 50 से भी कम हथियारों से दुश्मन को बातचीत की मेज पर लाया जा सकता है। उन्होंने इसे एक ऐसा उदाहरण बताया जिसका अध्ययन किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह बात विचारक संस्था ‘सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज’ (सीएपीएस) और ‘कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर’ द्वारा आयोजित एक सम्मेलन के संवाद सत्र के दौरान कही।

तिवारी ने कहा, ‘‘हमने लाभ-हानि, खासकर हवाई शक्ति के बारे में काफी चर्चा की। मुझे लगता है कि इससे बड़ा कोई उदाहरण नहीं है... जैसा हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में किया।’’

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह दिखा दिया है कि कैसे 50 से भी कम हथियारों से दुश्मन को बातचीत की मेज पर लाया जा सकता है।

वायु सेना उप प्रमुख ने सम्मेलन के पहले सत्र के दौरान कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक ऐसा उदाहरण है जिसका अध्ययन किया जाना चाहिए, और मुझे यकीन है कि बाद में इसका अध्ययन किया जाएगा।’’

एयर मार्शल तिवारी ने यह टिप्पणी दर्शकों के बीच बैठकर की।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान भी शामिल हुए, जिसमें भारतीय वायुसेना के कई पूर्व प्रमुख और विदेशों के कुछ रक्षा अधिकारी भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी