खेल की खबरें | आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप; जयपुर में प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जयपुर में मामला दर्ज किया गया है।

जयपुर, 25 जुलाई आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जयपुर में मामला दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के 27 वर्षीय क्रिकेटर पर पहले से ही गाजियाबाद की एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगा रखा है। महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल से उसका पांच साल रिश्ता रहा और इस दौरान यश ने शादी का वादा करके उसका यौन शोषण किया।

जयपुर के सांगानेर सदर के थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि ताज प्राथमिकी बुधवार को दर्ज की गई। उन्होंने शुक्रवार को बताया, "यश दयाल के खिलाफ पास्को (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। "

जैमन के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि खिलाड़ी ने पहली बार 2023 में उसके साथ दुष्कर्म किया था जब वह 17 साल की थी। आरोप लगाया गया है कि इसी साल अप्रैल में सीतापुरा इलाके के एक होटल में भी ऐसा ही हुआ था।

थानाधिकारी के अनुसार, "पीड़िता ने आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने उसके करियर में मदद और सहयोग का वादा किया था। उसने इस साल अप्रैल में आईपीएल के लिए जयपुर में रहते हुए उससे संपर्क किया और उसे होटल में बुलाया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।"

उन्होंने आगे कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

मध्यम गति के गेंदबाज यश दयाल भारतीय घरेलू क्रिकेट में जाना-माना गेंदबाज है। उसने 2018 में उत्तर प्रदेश के लिए पदार्पण किया और तब से 27 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें 84 विकेट लिए हैं। उन्होंने 71 टी20 मैचों में 66 विकेट लिए हैं।

दयाल ने 2022 में गुजरात टाइटन्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की और फिर आरसीबी में शामिल हो गया। आरसीबी ने 2024 की खिलाड़ियों की नीलामी में पांच करोड़ रुपये में खरीदा। आरसीबी ने इस साल के सत्र के लिए भी दयाल को अपनी टीम में बनाए रखा और वह रजत पाटीदार की कप्तानी में ट्रॉफी जीतने वाली टीम का अहम सदस्य था।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड