विदेश की खबरें | ड्वेन जॉनसन ने रेसलर हल्क होगन के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने रेसलर हल्क होगन के निधन पर शोक जताया और उन्हें अपना ‘बचपन का हीरो’ करार दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लॉस एंजिलिस, 25 जुलाई अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने रेसलर हल्क होगन के निधन पर शोक जताया और उन्हें अपना ‘बचपन का हीरो’ करार दिया।

होगन का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 71 वर्ष के थे।

जॉनसन ने शुक्रवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर होगन के साथ का अपना एक वीडियो साझा किया और साथ में एक नोट भी लिखा।

‘द रॉक’ के नाम से मशहूर जॉनसन भी पूर्व रेसलर हैं।

जॉनसन (53) ने कैप्शन में लिखा, “आपकी आत्मा को शांति मिले, टेरी बोलिया उर्फ हल्क होगन। लाखों छोटे बच्चों के लिए आप बचपन के हीरो थे और उन लाखों बच्चों में मैं भी शामिल हूं।”

उन्होंने कहा, “1984 में मैडिसन स्क्वायर गार्डन के लॉकर रूम में मैंने आपका ‘हल्कस्टर’ हेडबैंड आपको वापस किया था। जब आपने वह (हेडबैंड) भीड़ की तरफ फेंका था तब मैं ही वो भाग्यशाली लड़का था, जिसने उसे पकड़ा था। मैच के बाद आप हैरान और बहुत खुश थे क्योंकि आपने मुझे बताया था कि यह आपका आखिरी हेडबैंड था और अगर यह मुझे नहीं मिलता होता, तो आपके पास वैसा ही हेडबैंड दोबारा बनवाने का कोई तरीका नहीं था।”

जॉनसन ने कहा, “आपने मुझसे वादा किया था कि आप और भी बनवाएंगे और शुक्रिया के तौर पर मुझे मेरा खुद का ‘हल्कस्टर’ हेडबैंड देंगे। और उस छोटे से 12 साल के बच्चे के लिए यह बहुत मायने रखता था।”

जॉनसन ने 2002 में ‘रेसलमेनिया 18’ में होगन के साथ हुए अपने एक मैच को भी याद किया, जहां उन्होंने अपने बचपन के हीरो को शिकस्त दी थी।

उन्होंने ‘इंस्टाग्राम’ पर उसी मैच का एक वीडियो भी साझा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट