जरुरी जानकारी | अमेजन 12 दिसंबर को लघु व्यवसाय दिवस की मेजबानी करेगा

नयी दिल्ली, छह दिसंबर ईकॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन इंडिया ने रविवार को कहा कि वह 12 दिसंबर को लघु व्यवसाय दिवस (एसबीडी) के चौथे संस्करण की मेजबानी करेगी।

एसबीडी की शुरुआत 12 दिसंबर 2020 की आधी रात से होगी और वह उस दिन रात 11:59 तक चलेगा। यह एक विशेष रूप से तैयार किया गया ऑनलाइन आयोजन है, जहां ग्राहकों को स्टार्टअप, महिला उद्यमियों, कलाकारों और बुनकरों, स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े | UMANG App: उमंग ऐप के जरिए EPF पेंशनधारी चेक कर सकते हैं अपना पासबुक, जीवन प्रमाण पत्र को अपडेट करने की भी सुविधा.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस पहल का मकसद इन छोटे व्यवसायों की मदद करना है, ताकि उनके कारोबार में तेजी बनी रहे।

इस साल यह आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है और घर की आवश्यक वस्तुओं सहित कई अन्य श्रेणियों के उत्पादों को रखा जाएगा।

यह भी पढ़े | Mika Singh ने कंगना रनौत की देश भक्ति पर उठाया सवाल, कहा-आप एक्टिंग करो ना यार.

छोटे और सूक्ष्म व्यवसायों से खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए अमेजन ग्राहकों को डिजिटल भुगतान पर 10 प्रतिशत कैशबैक की पेशकश कर रही है। इसके अलावा अमेजन ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ समझौता किया है, जिसके तहत डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट दी जाएगी।

एसबीडी के दौरान थोक खरीदारी करने वाले ग्राहकों को भी विशेष छूट की पेशकश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)