जरुरी जानकारी

Mika Singh ने कंगना रनौत की देश भक्ति पर उठाया सवाल, कहा-आप एक्टिंग करो ना यार

इससे पहले कंगना ने लिखा कि फिल्म माफिया ने कई सारे केस मेरे खिलाफ किये हैं. जावेद अख्तर ने एक और केस किया है महाराष्ट्र सरकार ने केस किया है. पंजाब में कांग्रेस ने केस किया है. लगता है ये मुझे महान बनाकर छोड़ेंगे.

Mika Singh ने कंगना रनौत की देश भक्ति पर उठाया सवाल, कहा-आप एक्टिंग करो ना यार
मिका सिंह और कंगना रनौत (Image Credit: Instagram)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने किसानों के चल रहे आंदोलन पर ट्वीट क्या किया वो मुश्किल में पड़ गई. जिसके बाद से कंगना के खिलाफ कई लोग आवाज बुलंद करते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को घेरने के बाद उनके खिलाफ कई जगहों पर केस भी दर्ज हुए है. जिसके बाद कंगना रनौत ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी. कंगना ने लिखा कि फिल्म माफिया ने कई सारे केस मेरे खिलाफ किये हैं. जावेद अख्तर ने एक और केस किया है महाराष्ट्र सरकार ने केस किया है. पंजाब में कांग्रेस ने केस किया है. लगता है ये मुझे महान बनाकर छोड़ेंगे.

कंगना के इसी ट्वीट पर पर अब मिका सिंह (Mika Singh) ने हमला बोला है. मिका ने कंगना को टारगेट करते हुए लिखा कि पर बेटा आपका टारगेट क्या है ये तो समझ आए. आप एक टैलेंटेड ब्यूटीफुल लड़की हैं. आप एक्टिंग करो ना यार. अचानक से इतनी देश भक्ति वो भी ट्विटर और न्यूज पर. यह भी पढ़े: Kangana Ranaut ने दिलजीत दोसांझ को कहा- करण जौहर का पालतू, पंजाबी एक्टर ने भी किया पलटवार

आपको बता दे कि इसे पहले भी मिका सिंह ने कंगना रनौत पर निशाना साधा था. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि जब कंगना का ऑफिस तोडा गया तो मैंने उनका सपोर्ट किया था. लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं गलत था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).