देश की खबरें | कृषि कानून : पंजाब में किसानों का विरोध तेज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर पंजाब में विभिन्न किसान संगठनों ने बृहस्पतिवार को कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ वह अपना प्रदर्शन तेज कर रहे हैं और वह भाजपा नेताओं को नये कानूनों के तथाकथित लाभ का प्रचार नहीं करने देंगे।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि दिल्ली में किसान नेताओं के अपमान के विरोध में वे लोग 17 अक्टूबर को पूरे राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पतले फूंकेंगे।

यह भी पढ़े | Earthquake in Manipur: मणिपुर के बिष्णुपुर में महसूस किया गया भूकंप का झटका, तीव्रता 3.5 की गई दर्ज.

कृषि कानूनों के संबंध में केन्द्रीय कृषि सचिव के साथ बैठक के लिए बुधवार को दिल्ली पहुंचे किसान नेताओं ने जब बैठक में किसी केन्द्रीय मंत्री को नहीं देखा तो उठकर बाहर चले गए।

किसानों ने यह भी कहा कि वे अपना रेल-रोको आंदोलन भी नरम नहीं करेंगे।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

क्रांतिकारी किसान यूनियन के प्रमुख दर्शन पाल ने कहा, ‘‘हम अपना आंदोलन तेज करेंगे।’’

भारतीय किसान यूनियन (दाकुंडा) के प्रमुख बूटा सिंह बुर्जगिल ने कहा, ‘‘हमने तय किया है कि हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)