Earthquake in Manipur: मणिपुर के बिष्णुपुर में महसूस किया गया भूकंप का झटका, तीव्रता 3.5 की गई दर्ज
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर (Manipur) के बिष्णुपुर (Bishnupur) में गुरुवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने भूकंप (Earthquake) का हल्का झटका महसूस किया. भूकंप के हल्के झटकों के बाद तुरंत लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. वहीं इस भूकंप के झटकों के बाद किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. वहीं, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Centre for Seismology) के मुताबिक, बिष्णुपुर में भूकंप रात 9 बजकर 5 मिनट पर आए थे. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई है. फिलहाल भूकंप के कुछ देर बाद ही स्थति सामन्य हो गई है. लोग फिर से अपने घरों में लौट गए हैं.

बता दें कि इससे पहले मणिपुर के तमेंगलोंग (Tamenglong) में पिछले शनिवार की रात के करीब 11:08 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी. इससे पहले भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. 9 अक्टूबर के दिन भी मणिपुर में भूकंप आया था. जो 48 घंटे में दूसरा भूकंप था. बुधवार को पूर्वी मणिपुर के उखरूल जिले में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था.
ANI का ट्वीट:-
Earthquake of magnitude 3.5 hit Bishnupur in Manipur at 9:05 pm today: National Centre for Seismology (NCS)
— ANI (@ANI) October 15, 2020
गौरतलब हो कि पिछले कुछ महीनों में देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. जिसमें महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली समेत कई राज्य हैं. लेकिन अब तक गनीमत यह रही है कि इन भूकंप के झटकों से किसी भी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).