एजेंसी न्यूज

Afghanistan: मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में 31 लोगों की मौत

'बख्तर' समाचार एजेंसी के अनुसार, बाढ़ रविवार को उत्तरी परवान प्रांत में आई. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं और 17 लोगों के घायल होने की खबर है.

Afghanistan: मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में 31 लोगों की मौत
बारिश (Photo Credits: Pixabay)

'बख्तर' समाचार एजेंसी के अनुसार, बाढ़ रविवार को उत्तरी परवान प्रांत में आई. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं और 17 लोगों के घायल होने की खबर है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार को कम से कम 100 लोग लापता हो गये. तलाश एवं बचाव अभियान जारी है.

परवान प्रांत में तीन प्रभावित जिलों में बाढ़ के कारण दर्जनों घर बानी में बह गए. यह भी पढ़ें : ‘वित्तीय गबन के बारे में केंद्रीय एजेंसियों को सूचना तृणमूल के अंदरूनी सूत्र दे रहे’

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में अफगानिस्तान के अन्य 34 प्रांतों में और अधिक बारिश होने की आशंका है. गौरतलब है कि देश भर में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जुलाई और जून में क्रमश: 40 और 19 लोगों की मौत हो गयी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 01:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).